(BNE -डेस्क) क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों का सभी को इंतजार रहता है। सरकारी सेवाओं से जुड़े लोग तो दिसंबर महीने का पूरे साल भर इंतजार करते है. वह अपनी बची हुई छुट्टियों को न्यू ईयर सेलिब्रशन में एन्जॉय करना चाहते है। तो चलो हम आपको बताते है कि इस मौसम में लोग बर्फीली जगहों पर जाना पसंद करते है.इन जगहों पर आप परिवार के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं। आइए जानते हैं भारत के 5 बर्फ से ढकी जगहों के बारे में।
गुलमर्ग
कश्मीर में स्थित गुलमर्ग बर्फ प्रेमियों के लिए एक सबसे अच्छी जगह है। इस हिल स्टेशन पर दिसंबर से फरवरी तक खूब बर्फबारी होती है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और सेलिब्रेशन का जादुई माहौल आपको खूब पसंद आएगा। गुलमर्ग का सबसे नज़दीकी हवाई अड्डा श्रीनगर हवाई अड्डा है। वहीं जम्मू तवी रेलवे स्टेशन सबसे नजदीक है।
मनाली
मनाली भारत के सबसे फेमस हिल स्टेशनों में से एक है। शहर अपने बर्फ से ढके नजारों, अलग बाजारों और सेलिब्रेशन के लिए फेमस है। पारंपरिक क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए मनाली एकदम सही जगह है। मनाली दिल्ली, चंडीगढ़ और अन्य शहरों से सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस जगह के सबसे पास रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर है और सबसे पास हवाई अड्डा कुल्लू-मनाली है।
लद्दाख
लद्दाख अपने सुंदर नजारों के लिए जाना जाता है और दिसंबर के दौरान यह बर्फ से ढक जाता है। बर्फ से ढके पहाड़ और जमी हुई नदियां इसे ऐडवेंचर लवर के लिए बेस्ट है। क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए आप इस जगह पर जरूर जाएं। भारी बर्फबारी के कारण सड़कें आमतौर पर दिसंबर में बंद हो जाती हैं। वहीं इस जगह के सबसे पास हवाई अड्डा लेह में कुशोक बकुला रिम्पोची हवाई अड्डा है।
युमथांग
युमथांग को फूलों की घाटी भी कहा जाता है, ये उत्तरी सिक्किम के लाचुंग में स्थित है। अगर यहां बर्फ न मिले तो जीरो प्वाइंट तक की एक छोटी यात्रा करें। सर्दियों की छुट्टियों के लिए ये जगह एकदम सही है। क्रिसमस के समय आप इस खूबसूरत शहर को पूरी तरह से बर्फ में डूबा हुआ देखेंगे। युमथांग गंगटोक से पहुंचा जा सकता है, सड़कें इसे लाचुंग से जोड़ती हैं। इस जगह के सबसे पास हवाई अड्डा सिक्किम में पाकयोंग है, वहीं रेलवे स्टेशन पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी है।
शिमला
व्हाइट क्रिसमस का सपना देखने वालों के लिए शिमला एक अच्छी डेस्टिनेशन हैं। क्रिसमस पर शिमला में क्राइस्ट चर्च में प्रार्थना करें। क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान शिमला घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इस जगह के सबसे पास रेलवे कालका रेलवे स्टेशन है।