



Jhansi(Bne)उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेन्शनर परिषद लखनऊ शाखा झांसी की मासिक बैठक राइफल क्लब झांसी में दिनांक 18फरवरी 2025 को इजी देवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। पदाधिकारियों के मचासीन कराने के बाद संयुक्त सचिव। संचालक इजी शिवरंजन दुवे जी द्वारा पिछले माह की बैठक की कार्यवाही सदन में पढ़ कर सुनाई जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके पश्चात इजी शोभा राम जी द्वारा पेन्शनर दिवस के अवसर पर सम्मानित होने वाले 75वर्षीय या उससे अधिक उम्र के उन्हीं सदस्यों को सम्मानित किया जाय जो परिषद् की अधिकतर बैठकों में भागीदारी करते हो तथा परिषद के प्रति अपना समर्पण भाव रखते हों । इस पर सभी सदस्यों ने स्वीकृति देते हुए प्रस्ताव को पारित कर दिया। इसके पश्चात संचालक महोदय ने प्रान्तीय अध्यक्ष द्वारा मेडिकल प्रतिपूर्ति देयकों के विलम्ब के सम्बन्ध में प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग लखनऊ को लिखे गए पत्र को पढ़कर सुनाया। साथ ही साथ अध्यक्ष इजी देवेन्द्र सिंह द्वारा प्रान्तीय स्तर के पत्रों के बारे में जानकारी दी जिसमें सर्वप्रथम 12मार्च 2025को आगरा में आयोजित होने वाली प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक के बारे में जानकारी दी तथा कुछ सदस्यों। पदाधिकारियों को बैठक में शामिल होने हेतु अनुरोध भी किया। साथ ही साथ प्रान्तीय अध्यक्ष द्वारा जनपद स्तर से कम से कम दो सक्रिय सदस्यों के प्रांन्तीय कार्यकारिणी में मनोनयन हेतु नाम मांगे जिस पर बैठक में आज उपस्थित सदस्यों द्वारा सहमति नहीं बन सकी इस पर आगे सदस्यों से चर्चा कर स्वीकृति लेने हेतु प्रयास किया जाएगा। बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं जैसे राशिकरण नोशनल इन्क्रीमेंट आदि पर भी चर्चा कर समीक्षा की गई। बैठक में सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर भी चर्चा हुई जिसमें यह तय किया गया कि प्रत्येक सदस्य अपने साथ कम से कम एक सदस्य को जरूर लाएगा। बैठक को इजी शोभा राम इजी सतीश चन्द्र अग्रवाल इजी पी के मिश्रा श्रीराम गुलाम निरंजन इजी लखन लाल साहू इजी एस के मिश्रा आदि ने सम्बोधित किया।अनन्त में अध्यक्ष इजी देवेन्द्र सिंह ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा अगली 17मार्च2025को होने वाली बैठक में परिषद की तरफ से होली मिलन समारोह आयोजित होने की जानकारी दी एवं सभा समाप्ति होने की घोषणा की संचालन इजी शिवरंजन दुवे जी ने किया धन्यवाद।