
LUCKNOW-प्रदेश के 90,000 हजार परिवारों का अपने पक्के घर का सपना हुआ साकार
मुख्यमंत्री जी ने भेजी सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में अनुदान राशि की प्रथम किस्त
लखनऊ(BNE) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत प्रदेश के 90,000 लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से सिंगल क्लिक कर लाभार्थियों के खातों में अनुदान की प्रथम किस्त की धनराशि का सफलतापूर्वक हस्तांतरण किया और उन्हें आवास प्रारंभ किए जाने के लिए बड़ी सौगात दी।
सर्वप्रथम आज के कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति के लिए माननीय नगर विकास मंत्री एके शर्मा जी के द्वारा मुख्यमंत्री जी को कार्यक्रम हेतु समय प्रदान करने के लिए हार्दिक अभिवादन किया। साथ ही अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश योजना के अंतर्गत 21 लाख 35 हजार आवास स्वीकृत कराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
आपको बता दें कि इस योजना के माध्यम से शहरी क्षेत्रों के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को अपना पक्का घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में धनराशि भेजी गई, जो सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति और पारदर्शिता को दर्शाती है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का लक्ष्य हर पात्र परिवार को पक्की छत उपलब्ध कराना है। उन्होंने लाभार्थियों को बधाई देते हुए अपील की कि वे इस धनराशि का उपयोग समयबद्ध तरीके से अपने आवास निर्माण में करें ताकि योजना के अगले चरणों का लाभ भी उन्हें शीघ्र मिल सके।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण को लागू करने और लाभार्थियों को लाभ पहुँचाने में अग्रणी राज्यों की सूची में न सिर्फ अपनी स्थिति और मजबूत कर चुका है बल्कि देश में प्रथम स्थान पर भी है। यह आवासीय योजना महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय भी लिख रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से मिलने वाले आवासों का मालिकाना हक महिलाओं को मिलने से उनकी समाजिक व आर्थित स्थिति पहले से मजबूत हुई है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि योजना के लाभार्थियों के पक्के आवास सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाओं से युक्त होंगे। इतना ही नहीं जनपद स्तर इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि पात्रों को आवास निर्माण की सामग्री सस्ते दामों पर मिल सके। माननीय मुख्यमंत्री जी अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के समस्त जनपदों में सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जा चुका है। फिर भी यदि किसी सरकारी भूमि पर कब्जा है तो उसे हटाकर वहां पर भी गरीबों के लिए आवास बनाए जाएं, जिससे ऐसे लोग जिनके पास अपनी जमीन नहीं है उनका भी अपना घर बनाने का सपना पूरा हो सके।
कार्यक्रम में अपने संबोधन में माननीय उप मुख्यंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ने उपस्थित जनसमूह से सीधा संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ देने का काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से शहरी गरीबों को उनके सपनों का घर मिल रहा है। सालों तक इन लोगों के लिए अपने घर का सपना सिर्फ सपना ही था, भाजपा सरकार से पहले किसी ने भी इनके विषय में नहीं सोचा था।
माननीय वित्त मंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना जी ने कहा कि आज दिन 90 हजार परिवारों का अपने पक्के घर का सपना साकार हो गया है। योजना के माध्यम से वंचित व कमजोर वर्ग के लोगों के सिर पर भी अपनी पक्की छत होगी।

इंदिरा गंाधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री ने लखनऊ की सीमा देवी, रूबी गुप्ता, आराधना श्रीवास्तव, अंजू देवी, सीतापुर की रेनू वर्मा, रूचि वर्मा, संजीवनी सिंह, बाराबंकी की सरिता देवी, शबाना रिजवी, सोनी, उन्नाव निवासी पिंकी वर्मा, मोनिका गौतम, अर्चना देवी, रायबरेली की चांदनी भटट, रेनू देवी, हरदोई सोनी, दीप्ति कुमार, रेनू मिश्रा व रायबरेली निवासी सुनील कुमार को आवास स्वीकृत के प्रमाण पत्र भी दिए।
इतना ही नहीं मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लाभार्थियों यथा फतेहपुर से माया देवी, गोरखपुर से मेनका देवी, प्रयागराज से अर्चना, सहारनपुर से सुनीता, महाराजगंज से गुंजा व देवरिया की सरोज से डिजिटल माध्यम से संवाद भी किया।
Post Views: 14