shimla road accident :गहरी खाई में गिरी कार ,4 लोगों की हुई मौत
shimla road accident :मरने वालों में मां बेटी समेत कुल 4 लोग शामिल
यह हादसा शोघी-मेहली बाईपास सड़क पर लालपानी पुल आनंदपुर के पास हुआ
शिमला (BNE ) : हिमाचल की राजधानी शिमला में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में 4 लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी। मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी विधिक कारवाही कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात कार खाई में गिरी। इसमें 4 लोग सवार थे। सभी की मौके पर मौत हो गई है। यह हादसा शोघी-मेहली बाईपास सड़क पर लालपानी पुल आनंदपुर के पास हुआ, जब कार सवार शोघी से मेहली की तरफ आ रहे थे।shimla road accident
Tragic accident: Car falls into a ditch in Shimla, 4 people including mother and daughter died : पुलिस के मुताबिक चारों लोग HP07-D-1154 नंबर की कार में सवार होकर कही जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ), पुलिस और होमगार्ड जवान मौके पर पहुंचे और देर रात तक चारों मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला। फिलहाल हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसा इतना खतरनाक था कि इससे गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई है। मृतकों के शवों का आज आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।









