Sambhal delegation:नई दिल्ली,(BNE)। संभल हिंसा के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी और बहन प्रियंका गाँधी को स्थानीय जिला प्रसाशन ने संभल दौरे की अनुमति नहीं दी थी। इसी क्रम में बुधवार को संभल का एक प्रतिनिधि मंडल दिल्ली जाकर राहुल गाँधी से मिला ,राहुल ने प्रतिनिधि मंडल की पूरी बात सुनकर उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने का वादा भी किया।Sambhal delegation:
गौरतलब है कि संभल हिंसा के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को संभल जाने से रोक दिया गया था। इसके बाद 10 दिसंबर को संभल से 11 सदस्यीय दल दिल्ली पहुंचा था। इस दल ने दस जनपथ में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि संभल के लोगों के साथ सांसद इमरान मसूद और प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान कुरैशी भी साथ रहे। इन कांग्रेस नेताओं के साथ ही 11 लोगों ने राहुल और प्रियंका गांधी से मुलाकात कर अपनी बात रखी। बंद कमरे में हुई इस मुलाकात के दौरान राहुल और प्रियंका गांधी ने उन सभी से बातचीत की और उनकी आपबीती सुनी। राहुल और प्रियंका ने उन्हें भरोसा दिलाया कि न्याय दिलाने में वह उनकी पूरी मदद करेंगे।Sambhal delegation: