![Voice Reader](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
एक अच्छे पॉलिक्लिनिक की जरुरत महसूस हो रही थी ,जो आज पूरी हो गयी है।
डेंटल और कॉस्मेटिक के लिए डॉक्टर अनिमेष ,कार्डियोलॉजी के लिए डॉक्टर तारिक अली ,प्रसूति के लिए डॉक्टर डॉक्टर नाज़िआ ,फिजिओथेरेपी के लिए डॉक्टर तल्हा खान ,अपनी सेवाएं देंगे।
हमें अपने पॉलिक्लिनिक के डॉक्टर की टीम पर पूरा भरोसा है। ये सभी डॉक्टर्स अपने अपने क्षेत्र के महारथी है-DOCTER ANIMESH VERMA DIRECTER![](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250128-WA0300-300x200.jpg)
लखनऊ (BNE)राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में यह पॉलिक्लिनिक (D&D FIX POLYCLINIC) निश्चित रूप से चिकित्सा क्षेत्र में एक नई क्रांति लाने का काम करेगा। इस पॉलिक्लिनिक में जो एक्सपर्ट डॉक्टर्स की टीम मौजूद है ,उसे चिकित्सा क्षेत्र में अच्छा खासा अनुभव है ,और यही अनुभव क्लिनिक पर आम लोगों और मरीजों के लिए विश्वास और भरोसे का काम करेगा। पॉलिक्लिनिक हमेशा आम लोगो के प्रति पूरी निष्ठा और सहानुभूति पूर्वक चिकित्सा उपलब्ध कराने का काम करेगा ,ऐसा मेरा विश्वास है।
उक्त वक्तव्य न्यायमूर्ति रंगनाथ पांडेय ने डी &डी फिक्स पॉलिक्लिनिक के उद्घाटन मौके पर दिए। इस मौके पर विधायक नीरज बोरा ने कहा कि अलीगंज सेक्टर C इलाके में अभी एक अच्छे पॉलिक्लिनिक की जरुरत महसूस हो रही थी ,जो आज पूरी हो गयी है। मैं उम्मीद करूँगा कि पॉलिक्लिनिक इस क्षेत्र के लोगो के लिए संजीवनी का काम करेगी। उन्होंने कहा कि ये बात जरूर ध्यान में रखी जाये कि डॉक्टर का पेशा भगवान् के दर्जे के बराबर माना जाता है तो ये इसके अस्तित्व को बनाये रखें और कम कीमत में अच्छे इलाज की सोच रखें। ताकि आम जनता को आपके पॉलिक्लिनिक का भरपूर फायदा मिले। इस अवसर पर पॉलिक्लिनिक के डायरेक्टर डॉक्टर अनिमेष वर्मा ने कहा कि हमें अपने पॉलिक्लिनिक के डॉक्टर की टीम पर पूरा भरोसा है। ये सभी डॉक्टर्स अपने अपने क्षेत्र के महारथी है। और हम इस मौके पर ये विश्वास दिलाना चाहते है कि पॉलिक्लिनिक आम लोगो के लिए सीमित संशाधनो के बावजूद हमेशा अच्छा इलाज देने के लिए तत्पर रहेगी। उन्होंने बताया कि डेंटल और कॉस्मेटिक के लिए डॉक्टर अनिमेष ,कार्डियोलॉजी के लिए डॉक्टर तारिक अली ,प्रसूति के लिए डॉक्टर डॉक्टर नाज़िआ ,फिजिओथेरेपी के लिए डॉक्टर तल्हा खान ,अपनी सेवाएं देंगे।