नई दिल्ली-सदन में राहुल ने बताया कि कौन देशभक्त है और कौन नहीं
राहुल गांधी की स्पीच की वजह से दो बार स्थगित हुई सदन की कारवाही
नई दिल्ली.(BNE ) लोकसभा में आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी की स्पीच की वजह से लोकसभा कारवाही को 2 बार स्थगित करना पड़ा। पहली बार वे 46 मिनट तक अपनी बात रखने की कोशिश करते रहे. हर बार उनके बोलने पर स्पीकर ओम बिरला ने टोका और नियमों का हवाला दिया. राजनाथ सिंह, अमित शाह, रिजिजू और निशिकांत दुबे भी उनका विरोध करते दिखे.
इसके बाद कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित कर दी गई. फिर जैसे ही शुरू हुई और राहुल ने बोलना शुरू किया. कार्यवाही हंगामे की वजह से 9 मिनट ही चल पाई. लोकसभा में राहुल ने कहा डोकलाम में चीनी टैंक भारत की सीमा में पहुंच गए थे. मैं यह बात एक मैगजीन के आर्टिकल के हवाले से कह रहा हूं. जिसमें पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब मेमॉयर को कोट किया गया है. राहुल बोले आप सब ध्यान से सुनें कि मैं क्या पढ़ रहा हूं इससे पता चल जाएगा कि कौन देशभक्त है और कौन नहीं.
4 चीनी टैंक डोकलाम में भारत की धरती पर आ रहे थे. वे कुछ 100 मीटर ही दूर थे. इसके बाद पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टोका फिर स्पीकर ओम बिड़ला ने किताब सदन में रखने पर जोर दिया. राजनाथ सिंह ने कहा राहुल गांधी बताएं कि यह किताब पब्लिश हुई है या नहीं. सदन को गुमराह ना करें. अमित शाह ने कहा कि मैंने तेजस्वी का भाषण ध्यान से सुना. उन्होंने विपक्ष की देशभक्ति पर कोई सवाल नहीं उठाया. वे सरकारों की मंशा पर बोले हैं. राहुल गांधी कह रहे हैं कि हमारे चरित्र पर सवाल उठा रहे हैं. वे कह रहे हैं चाइनीज टैंक आएए इनको किसने बताया.
नरवणे की आत्मकथा श्फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी,पब्लिश नहीं हुई
राहुल गांधी संसद में जिस किताब के आधार पर डोकलाम में चीनी टैंक घुसने का दावा कर रहे हैंए वह पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने लिखी है. श्फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनीश् नामक यह किताब अभी पब्लिश नहीं हुई है. इसका हार्डकवर अप्रैल 2024 से ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर उपलब्ध है. किताब में चीन के साथ भारतीय सेना की 2020 की झड़पों के साथ.साथ अग्निवीर योजना को रिव्यू किया गया है.









