



पुणे -अचानक धू -धू कर जलने लगा टेम्पो ,4 लोगों की जलकर हुयी दुखद मौत
चारो मृतक व्योमा ग्राफिक्स कंपनी के कर्मचारी थे,मृतक अपने ऑफिस ड्यूटी के लिए जा रहे थे।
पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पुणे (BNE ):पुणे में एक टेम्पो में अचानक आग लग गयी ,देखते ही देखते पूरा टेम्पो जलकर राख हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की जलने की वजह से दर्दनाक मौत हो गयी। यह मृतक अपने ऑफिस ड्यूटी के लिए जा रहे थे। चारो मृतक व्योमा ग्राफिक्स कंपनी के कर्मचारी थे। इस हादसे की खबर सुनते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। यह हादसा पुणे के हिंजेवाड़ी इलाके में हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिंजेवाड़ी फेज-1 में ड्राइवर के पैरों के नीचे अचानक आग लग गई। तभी ड्राइवर और आगे का स्टाफ तुरंत नीचे उतर गया। हालांकि, पीछे का दरवाजा नहीं खुलने के कारण चार लोगों की जलकर मौत हो गई।
घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।