नई दिल्ली(BNE ) दिल्ली में आगामी विधान सभा (Delhi Assembly Elections) की तैयारियां शुरू हो गई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल(ARVIND KEJRIWAL ) ने सोमवार को एक बार फिर से वोट पाने के लिए चुनावी रेवड़ी का लालच देना शुरू कर दिया है। इस बार उन्होंने ‘पुजारी-ग्रंथि सम्मान योजना’ (Pujari Granthi Samman Yojana) लांच करने की घोषणा की है।इस योजना के तहत, हिंदू मंदिरों के पुजारियों (Priests) और गुरुद्वारों के ग्रंथियों (Granthis) को 18 हजार रुपये का मासिक भत्ता (Monthly Allowance) दिया जाएगा।
केजरीवाल ने कहा, “पुजारी और ग्रंथी हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें अक्सर नजरअंदाज किया जाता है। देश में पहली बार ऐसा कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है, जिसमें उन्हें आर्थिक सहायता दी जाएगी।” उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए पंजीकरण (Registration) प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी।










