पटना-बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया हुई तेज, BJP के कोटे से होंगे 15-16 मंत्री
जदयू के हिस्से में लगभग 14 मंत्री पद आने की संभावना है
लोजपा (रामविलास) के कोटे से 3 मंत्री और जीतन राम मांझी व उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को एक-एक मंत्री पद मिल सकता है।
पटना (BNE ): बिहार में विधान सभा चुनाव के परिणाम के बाद नए सरकार के गठन के लिए प्रिक्रिया तेज हो गयी है।सूत्रों के मुताबिक एनडीए दलों के बीच मंत्रिमंडल गठन को लेकर सहमति बन गई है।
जानकारी के अनुसार नई सरकार में छह विधायकों पर एक मंत्री बनाए जाने का फार्मूला तय हुआ है। इस आधार पर जदयू के हिस्से में लगभग 14 मंत्री पद आने की संभावना है। भाजपा से 15–16 मंत्रियों के शामिल किए जाने की चर्चा है। वहीं लोजपा (रामविलास) के कोटे से 3 मंत्री और जीतन राम मांझी व उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को एक-एक मंत्री पद मिल सकता है।
उधर मुख्यमंत्री आवास पर गतिविधियां बढ़ गई हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के लिए पहुंचे। मंत्री विजेंद्र यादव भी सीएम से मिलने पहुंचे। बताया जा रहा है कि नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनावी जीत की बधाई दी।










