पीएम मोदी का यह पहला पॉडकास्ट अनुभव था
पॉडकास्ट में निखिल कामथ के साथ पीएम मोदी ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किये
नई दिल्ली (BNE )प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पोसकास्ट में निखिल कामथ के साथ अपने निजी जिंदगी से लेकर सामान्य जनजीवन ,राजनीति ,भ्रस्टाचार ,आदि विषयों पर अपने वेबाक विचार रखे.इसी पॉडकास्ट में पीएम मोदी से जब इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर उनके बन रहे मीम्स को लेकर जानने की इच्छा जाहिर की तो पीएम मोदी मुस्कुराते हुए बोले, “वो तो चलता रहता है.” उन्होंने यह भी कहा, “मैं उसमें अपना समय खराब नहीं करता.”
मेलोडी मीम्स का सफर
मेलोडी (Modi + Meloni) मीम्स ने तब सुर्खियां बटोरीं जब पिछले साल इटली में हुए G7 समिट के दौरान पीएम मोदी और मेलोनी की एक साथ हंसते हुए वीडियो वायरल हुई. इस घटना के बाद मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “हेलो फ्रॉम मेलोडी टीम!”
हेलो फ्रॉम मेलोडी टीम
पीएम मोदी ने भी जवाब दिया, “भारत-इटली की दोस्ती अमर रहे!” इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई, जिसमें दोनों नेताओं के शानदार तालमेल को मजाकिया अंदाज में पेश किया गया.
पीएम मोदी: “मैं फूडी नहीं हूं”
बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने यह भी बताया कि वे खाने के शौकीन नहीं हैं. उन्होंने कहा, “मैं फूडी नहीं हूं. जो भी खाना मुझे किसी भी देश में मिलता है, उसे खुशी-खुशी खा लेता हूं. अगर आप मुझे मेन्यू देंगे और पूछेंगे कि क्या खाना है, तो मैं नहीं चुन पाऊंगा.” उन्होंने एक पुरानी घटना भी साझा की, जब वे बीजेपी के शुरुआती दिनों में दिवंगत अरुण जेटली से रेस्टोरेंट में खाना ऑर्डर करने में मदद लेते थे.
पीएम मोदी का यह पहला पॉडकास्ट अनुभव था. निखिल कामथ के साथ इस बातचीत में उन्होंने युवाओं की राजनीति में भागीदारी, वैश्विक संघर्ष, सोशल मीडिया के प्रभाव जैसे कई विषयों पर अपने विचार साझा किए.








