



Pahalgam Terror Attack 2025:अमेरिका ने पाकिस्तान समर्थित TRF को आतंकी संगठन की लिस्ट में डाला
TRF ने पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है
इस बड़े फैसले से भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत हुई है।
Pahalgam Terror Attack 2025: अमेरिकी सरकार ने भारत में हुए पहलगांव आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने वाले पाकिस्तानी समर्थित संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट(TRF) को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है।इस बड़े फैसले से भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मांग पर ऐसा फैसला लिया गया है। इसे भारत की बड़ी कूटनीतिक सफलता माना जा रहा है।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार (भारतीय समयानुसार) को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने इसे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का पीड़ितों के प्रति न्याय करार दिया। मार्को रुबियो ने बयान में लिखा, “लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक मुखौटा और प्रॉक्सी, टीआरएफ ने 22 अप्रैल, 2025 को भारत के पहलगाम में हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। यह 2008 में मुंबई हमलों के बाद लश्कर का भारत में नागरिकों पर किया गया सबसे घातक हमला था।”
उन्होंने आगे लिखा, “टीआरएफ ने भारतीय सुरक्षा बलों पर कई हमलों की जिम्मेदारी भी ली है, जिनमें 2024 का हमला भी शामिल है। अमेरिकी सरकार का यह फैसला राष्ट्रपति ट्रंप के पहलगाम हमले के प्रति न्याय का आह्वान है। यह कार्रवाई हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की रक्षा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के प्रति ट्रंप प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”