North Indian and Bengaluru:नई दिल्ली (BNE ) देश दुनिया में आईटी हब के लिए पहचाने जाने वाले आधुनिक संस्कृति को समेटने वाले शहर बेंगलुरु इस समय नए विवाद के केंद्र में है। अभी हाल ही में एक उत्तर भारतीय महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा कर अपनी आप बीती बताई जिससे लगता है कि क्या वाकई में बेंगलुरु के लोग उत्तर भारतीयों से नफरत करते हैं। महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।North Indian and Bengaluru:
भेदभाव की शिकार इस उत्तर भारतीय महिला ने वीडियो के माध्यम से बहुत कुछ बताने की कोशिश की है ,उसने बताया कि वह बेंगलुरु शहर में “सांस्कृतिक झटके”का अनुभव तो नहीं कर पाई लेकिन उन्हें यह जरूर महसूस हुआ कि स्थानीय लोग उत्तर भारतीयों के साथ अलग व्यवहार करते हैं।उन्होंने कहा, “जब लोग यह जानते हैं कि आप उत्तर भारतीय हैं, तो उनका बर्ताव बदल जाता है। ऑटो चालक ज्यादा पैसे मांगते हैं, और हमें ‘हिंदी वाले लोग’ कहकर संबोधित किया जाता है।”North Indian and Bengaluru:
महिला ने कहा कि अगर हम भेदभाव की बात को दरकिनार कर दें तो निश्चित रूप से यह शहर तमाम विशेषताओं से भरा हुआ है। लाखों लोग यहाँ आकर अपने सपनो को साकार कर पाते है। लेकिन यह भी सच है कि बेंगलुरु जैसा शहर उत्तर भारतीयों की वजह से ही इतना विकसित और प्रसिद्ध हुआ है। उन्होंने यह भी जोड़ा, “मैं इस शहर से प्यार करती हूं और यहां बार-बार आना चाहती हूं, लेकिन यह बात परेशान करती है कि बाहरी लोगों के साथ भेदभाव किया जाता है।”
उत्तर भारतीय महिला के इस वीडियो को लेकर मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। कुछ लोगों ने कुछ ने महिला के अनुभव का समर्थन किया, तो कुछ ने इसे अतिशयोक्ति करार दिया। बेंगलुरु के स्थानीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि शहर की प्रगति यहां के सभी निवासियों और संस्कृतियों के योगदान का परिणाम है।North Indian and Bengaluru: