नई दिल्ली-मोदी सरकार ने किया ऐलान -अप्रैल में इन लोगों को मिलेगा तिगुना अनाज
नई दिल्ली(BNE )प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी रासंधारकों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। पीएम मोदी ने राशन धारकों को तिगुना अनाज देने का ऐलान किया है। ये अनाज अप्रैल महीने में मिलेगा .
केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने इसकी जानकारी दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, कि अप्रैल में सभी लाभार्थियों को तीन महीने (अप्रैल, मई और जून 2026) का राशन एक साथ मिलेगा।
इसके लिए सभी लाभार्थी अपनी नजदीकी राशन दुकान से निर्धारित समय पर राशन प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि सरकार ने फिलहाल इसके पीछे कोई ठोस कारण नहीं बताया है।










