पेरिस ओलंपिक के सितारों से लेकर लाइफटाइम अचीवमेंट तक, सम्मानित हुए देश के खिलाड़ी और कोच
युवा एवं खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा कर दी है। इस साल खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कारों में खिलाड़ियों और कोचों की उपलब्धियों को सराहा गया। पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली शूटर मनु भाकर, शतरंज वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को देश के सबसे बड़े खेल सम्मान खेल रत्न से नवाजा जाएगा।
पुरस्कार समारोह का आयोजन 17 जनवरी, 2025 को राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा, जहां राष्ट्रपति विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
खेल रत्न अवार्ड 2024 के विजेता
1. डी गुकेश – शतरंज
2. हरमनप्रीत सिंह – हॉकी
3. प्रवीण कुमार – पैरा एथलेटिक्स
4. मनु भाकर – शूटिंग
अर्जुन अवॉर्ड विजेता: उभरते सितारों को सम्मान
इस वर्ष 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इनमें से दो को लाइफटाइम कैटेगरी में शामिल किया गया।
अर्जुन अवॉर्ड विजेता (मुख्य श्रेणी):
एथलेटिक्स: ज्योति याराजी, अन्नू रानी
बॉक्सिंग: नीटू घनघस, स्वीटी बूरा
शतरंज: वंतिका अग्रवाल
हॉकी: सलीमा टेटे, अभिषेक, संजय, जरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह
पैरा एथलेटिक्स: राकेश कुमार, प्रीति पाल, जीवनजी दीप्ति, अजीत सिंह, सचिन सरजेराव खिलारी, धर्मबीर, प्रणव सूरमा, सिमरन शर्मा, नवदीप सिंह
पैरा बैडमिंटन: नितेश कुमार, थुलासिमथी मुरुगेसन, नित्या श्री सिवन, मनीषा रामदास
पैरा जूडो: कपिल परमार
पैरा शूटिंग: मोना अग्रवाल, रूबीना फ्रांसिस
शूटिंग: स्वप्निल कुसाले, सरबजोत सिंह
स्क्वैश: अभय सिंह
तैराकी: साजन प्रकाश
कुश्ती: अमन सहरावत
लाइफटाइम अचीवमेंट कैटेगरी (2024):
1. सुच्चा सिंह – एथलेटिक्स
2. मुरलीकांत राजाराम पेटकर – पैरा स्विमिंग
द्रोणाचार्य पुरस्कार: कोचों का सम्मान
1. भाष राणा – पैरा शूटिंग
2. दीपाली देशपांडे – शूटिंग
3. संदीप सांगवान – हॉकी
4. एस मुरलीधरन – बैडमिंटन
5. अरमांडो एग्नेलो कोलाको – फुटबॉल
अन्य विशेष सम्मान
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार: फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया
मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी:
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (समग्र विजेता)
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (प्रथम रनर अप)
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर (द्वितीय रनर अप)
इस साल के पुरस्कारों में खिलाड़ियों और कोचों की मेहनत और उनके योगदान को बखूबी सम्मानित किया गया है।