मुंबई(BNE)- भारत के महान क्रिकेटर Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar गुरुवार को सानिया चंदोक के साथ विवाह बंधन में बंध गए। पारिवारिक और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच आयोजित इस शादी समारोह में खेल जगत और बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।

शादी के बाद अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक मीडिया के सामने आए और दोनों ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस मौके पर नवविवाहित जोड़ा काफी खुश नजर आया और मेहमानों ने भी उन्हें नई जिंदगी की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद पूरा तेंदुलकर परिवार भी मीडिया के सामने आया। इस दौरान परिवार का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सभी लोग जश्न के माहौल में नजर आ रहे हैं।
शादी समारोह में पहुंचने वाले प्रमुख नामों में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी, पूर्व कप्तान और हेड कोच राहुल द्रविड़, महान लेग-स्पिनर अनिल कुंबले, दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह, पूर्व क्रिकेटर और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद समेत कई जानी मानी हस्तियां शामिल हैं।

कपल ने अगस्त 2025 में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की, जिसमें करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए थे। अर्जुन अपने पिता की तरह क्रिकेटर हैं। वह गोवा की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के बाद अगले सीजन से पहले वह एलएसजी से जुड़ चुके हैं।

अर्जुन की मंगेतर, सानिया, मुंबई की एक एंटरप्रेन्योर हैं जो एक जाने-माने बिजनेस परिवार से हैं। वह ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन, उद्योगपति रवि घई की पोती हैं।

उन्होंने पेट-केयर और एनिमल वेलफेयर क्षेत्र में अपना करियर बनाया है और वे एक वेटेरिनरी टेक्नीशियन और एंटरप्रेन्योर के तौर पर अपने काम करती हैं।










