



MP NEWS :सेक्स वर्कर्स को बड़ी राहत ,अब न गिरफ्तार कर पाएंगे और न आरोपी बना पायेगी पुलिस
सभी पुलिस अधीक्षकों और भोपाल एवं इंदौर के पुलिस आयुक्तों को भेजे गए निर्देश
पुलिस को इन महिलाओं को दोषी ठहराने के बजाए पीड़ित और शोषित व्यक्तियों जैसा व्यवहार करना होगा-स्पेशल डीजी महिला सुरक्षा- प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव
MP News : मध्य प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप पुलिस मुख्यलाय ने सेक्स वर्कर्स के लिए एक अब्दी राहर देने वाली पहल शुरू की है। स्पेशल डीजी महिला सुरक्षा प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित एक पत्र प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों और भोपाल एवं इंदौर के पुलिस आयुक्तों को भेजे गए है जिसमे स्पस्ट निर्देश दिए गए है कि किसी भी ढाबे या होटल में की गयी रेड में पुलिस मौके पर मौजूद सेक्स वर्क्स को आरोपी नहीं बना सकेगी और न ही उनके साथ कोई ऐसा सलूक किया जाएगा जो अपराधी जैसा हो। पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि पकड़ी जाने वाली महिला सेक्स वर्कर को ना तो गिरफ्तार किया जाएगा और ना ही परेशान किया जाएगा।
जारी निर्देश के अनुसार, ऐसे मामलों में अकसर देखा जाता है कि पुलिस जब होटल-ढाबों पर दबिश देती है तो कार्रवाई के दौरान पकड़ी जाने वाली महिला सेक्स वर्कर्स को भी आरोपी बनाती है। जबकि, ऐसी महिलाएं कई बार पहले से ही शोषित होती हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए स्पेशल डीजी महिला सुरक्षा प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि, पुलिस को इन महिलाओं को दोषी ठहराने के बजाए पीड़ित और शोषित व्यक्तियों जैसा व्यवहार करना होगा।
इस दिशा में पुलिस अधिकारियों को कठोर अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी महिला सेक्स वर्कर के अधिकारों का उल्लंघन न किया जा सके। साथ ही, पुलिस को ये भी ध्यान रखना होगा कि, महिला सेक्स वर्कर के साथ संवेदनशीलता और सहानुभूति से पेश आएं। इस फैसले के साथ राज्य पुलिस अब उन महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सहानुभूतिपूर्ण वातावरण बनाने का काम करेगी, जो अबतक कानून के शिकंजे में फंस जाती थीं।