सागर में बीडीएस वाहन -ट्रक की टक्कर में 4 जवानों की मौत ,एक घायल
(BNE ) :मध्य प्रदेश के सागर में सड़क हादसे में ड्यूटी से वापस लौट रहे 4 जवानों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
Tragic accident: Bomb disposal squad vehicle collides with truck, 4 soldiers die on the spot : यह हादसा सागर के नेशनल हाइवे 44 पर बांदरी मालथौन में हुआ। पांचों जवान मुरैना से लौट रहे थे, तभी सुबह के लगभग 4 बजे यह हादसा हो गया। जवानों का वाहन सामने आ रही एक ट्रक से टकरा गया। हालांकि, हादसे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मृतकों की पहचान प्रधुमन दीक्षित, अमन कौरव और चालक परमलाल तोमर के रूप में हुई है। तीनों मुरैना के रहने वाले हैं। वहीं, भिंड के डांग मास्टर विनोद शर्मा की भी मृत्यु हो गई है। इसके अलावा मुरैना के आरक्षक राजवीन चौहान दुर्घटना में घायल हो गए हैं, जिनका बंसल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस के वाहन में एक डॉग भी था, जो बिल्कुल सही सलामत है।










