



प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुम्भ में आमंत्रण को लेकर योगी सरकार पर AKHILESH YADAV ने किया हमला कहा कि कुम्भ में आमंत्रण की क्या जरुरत ?
MAHAKUMBH AMANTRAN :लखनऊ (BNE )उत्तर प्रदेश में इस समय योगी सरकार के लिए आध्यात्मिक समागम का विशाल आयोजन महाकुम्भ 2025 शीर्ष प्राथमिकता में है। तैयारियां अपनी चरम सीमा पर हैं। इधर कुम्भ में आमंत्रण देने के लिए योगी सरकार की पूरी मंत्रिमंडल टीम देश -प्रदेश के तमाम वीआईपी को निमंत्रित कर चुके है। स्वयं योगी जी भी शीर्ष नेताओं को कुम्भ में आने के लिए आमंत्रण दे चुके है। इस आमंत्रण को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव बेहद खिन्न है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुम्भ में आमंत्रण को लेकर योगी सरकार पर हमला किया है। और कहा कि कुम्भ में आमंत्रण की क्या जरुरत है।
…
अखिलेश यादव ने क्या कहा ? MAHAKUMBH AMANTRAN
कुंभ में निमंत्रण नहीं दिया जाता है। कुंभ में अपने आप लोग आते हैं। आस्था से आते हैं। हालांकि किसी के बारे में मैं कुछ कहना नहीं चाहता हूं। जो हम लोगों ने अपने धर्म के बारे में सीखा, समझा और पढ़ा वो यही है। ऐसे आयोजनों में लोग स्वयं आते हैं। जो वहां करोड़ो लोग आएंगे क्या उन्हें निमंत्रण दिया गया है। वो अपने आप आते हैं। इस समय सरकार अलग तरह की है आप हमसे बेहतर जानते हैं।MAHAKUMBH AMANTRAN :
ब्रजेश पाठक का पलटवार MAHAKUMBH AMANTRAN :
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि महाकुंभ में मैं पूरी दुनिया में मौजूद सनातन धर्म को मानने वाले लोगों का हृदय से स्वागत करता हूं। आप(अखिलेश यादव) भी आएं, पुण्य प्राप्त करें और अपने पापों को धोएं।
सीएम योगी भी दे चुके आमंत्रण MAHAKUMBH AMANTRAN :
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बीते दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य सभा में बीजेपी के नेता जेपी नड्डा, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अन्य गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया।
क्या है पूरा मामला MAHAKUMBH AMANTRAN :
महाकुंभ 2025 को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री देश के सभी गणमान्य लोगों को महाकुंभ में आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। ब्रजेश पाठक और संजय निषाद ने महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित सीएम देवेंद्र फडणवीस सहित मंत्रिमंडल और महाराष्ट्रवासियों को महाकुंभ के लिए आमंत्रित किया।