
LUCKNOW-राजीव मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर 1000 गरीब, असहाय बुजुर्ग महिलाओं को निःशुल्क अयोध्या घाम दर्शन के लिए भेजा गया
-मुख्य अतिथि के रूप उ0प्र0 सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी द्वारा बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
राजीव मिश्रा अपने सामाजिक कार्यो से लोगो के बीच लोकप्रिय है, इनके कार्यो को बताने के लिए यदि बैठे तो पूरा दिन कम पड जायेगा।
लखनऊ (BNE) ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ट्रस्ट के मुखिया तथा भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर 1000 गरीब, असहाय बुजुर्ग महिलाओं को निःशुल्क अयोध्या घाम के दर्शन हेतु भेजा गया। जिसे मुख्य अतिथि के रूप उ0प्र0 सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी द्वारा बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा अपने वक्तव्य में कहा गया कि नर सेवा नारायण सेवा को अपना उद्देश्य बना चुकी ममता चैरिटेबल ट्रस्ट तथा उसके मुखिया राजीव मिश्रा के द्वारा की जारही निरन्तर सेवा वह किसी भी क्षेत्र में हो चाहे वह गरीब असहायों के लिए कंबल बांटना हो, दिव्यांगों को उपकरण बांटने हो, श्रीराम कथा , विशाल भण्डारे का आयोजन करना हो वह बिना स्वार्थ के करते आरहे है। इनके द्वारा की जा रही सेवा के कार्यक्रमों में मुझे अतिथि के रूप में बुलाकर मुझसे भी सेवा कार्य कराकर मुझे भी पुण्य का भागीदार बना लेना ही राजीव मिश्रा की महानता है।
अतिथि के रूप में पधारे कमलेश मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा अवध क्षेत्र, उ0प्र0 द्वारा अपने वक्तब्य में कहा गया कि नर सेवा ही जिनका उद्देश्य है वह राजीव मिश्रा अपने सामाजिक कार्यो से लोगो के बीच लोकप्रिय है, इनके कार्यो को बताने के लिए यदि बैठे तो पूरा दिन कम पड जायेगा।
भीड में उपस्थित बहुत बजुर्ग महिलाएं ऐसी थी जो अपने जीवन में पहली बार प्रभु श्री राम लला के दर्शन करने जा रही थी उनमें बहुत महिलाए ऐसी थी जो कह रही थी कि हमने सिर्फ अयोध्या धाम का नाम सुना है दर्शन पहली बार करूंगी।

अयोध्या धाम जाते समय बुजुर्ग महिलाओं में एक विमला नामक महिला राजीव मिश्रा के पास आकर बोली भईया आपको जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई भईया मैं बस में चढ नही सकती हॅू क्या मैं अयोध्या धाम जा सकती हूॅ राजीव मिश्रा ने कहा मां आप भी अयोध्या धाम जायेंगी और दर्शन भी करेंगी। उस महिला को ट्राई साइकिल से बस तक ले जाया गया।
अयोध्या जाते समय 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला रामरती ने अपनी डबडवाई आंखों से राजीव मिश्रा के हाथों को पकडकर उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहां भईया आप ने मेरे जीवन को धन्य कर दिया, आज तक हमने केवल अयोध्या धाम का नाम सुना था आपने मुझे दर्शन कराकर मेंरा जीवन सफल बना दिया।
इसी क्रम में सरोजनी नामक बुजुर्ग महिला द्वारा बताया गया कि ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अभी ठंडक में मुझे चश्मा पहनाया गया तथा आज इनके द्वारा अयोध्या धाम के दर्शन कराकर इन्ही के द्वारा दिये गये चश्में से प्रभु श्री राम के दर्शन भी किये जायेगे।
सुबह से राजीव मिश्रा के जन्मदिन को मनाने के लिए उनके आवास पर हजारों की संख्या भी भीड जमा हो गयी तथा 1011 केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
राजीव मिश्रा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आये हुए सभी सम्मानितों,वरिष्ठो, मित्रों का धन्यवाद किया और अपने वक्तव्य में कहा कि चार धाम जाने जितना पुण्य लोगों की सेवा करना है। लोगों को दर्शन कराना ही सबसे बडी पूजा है।
*मानव सेवा ही प्रभु सेवा, ऐसा मानूँ ज्ञान।*
*निस्वार्थ जो सेवा करे, सोई ज्ञानी महान॥*
Post Views: 7