राज्यपाल ने ओडिशा राज्य स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं
अपने संदेश में राज्यपाल जी ने कहा कि ओडिशा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास एवं विविधतापूर्ण परंपराओं के लिए देशभर में विशेष पहचान रखता है। यहां की कला, साहित्य, स्थापत्य एवं लोक संस्कृति भारत की सांस्कृतिक धरोहर को और समृद्ध बनाती है।
उन्होंने ओडिशा राज्य के निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं खुशहाली तथा राज्य के नागरिकों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।










