



LUCKNOW :प्रयागराज में मजार पर भगवा ध्वज फहराने की निंदा
लखनऊ(BNE)भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) के उत्तर प्रदेश राज्य सचिवमंडल ने प्रयागराज के सिकंदरा स्थिति गाजी मियां की मजार पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भगवा ध्वज फहराने तथा मजार को ध्वस्त कराये जाने की मांग की कड़े शब्दों में निंदा की है।
पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने इसे नफरत फैलाने वाला, और साम्प्रदायिक सदभाव बिगाड़ने वाला कदम बताया है तथा आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को साम्प्रदायिक तत्वों ने अपने हाथ में ले लिया है।
खबर है कि प्रयागराज में सालार मसूद गाजी उर्फ गाजी मियां की काफी पुरानी मजार है। 6 अप्रैल 25 को भाजपा के कार्यकर्ताओं का एक समूह राजा सुहेलदेव के पक्ष में नारे लगाते आया तथा सिकंदरा बाजार, तहसील फूलपुर, प्रयागराज की मजार पर चढ़कर इत्मीनान से भगवा फहराया जबकि सिकंदरा में पुलिस चौकी व तीन किमी पर बहरिया थाना है।
पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। चंद लोंगो के एक ग्रुप ने यह कार्य किया। सिकंदरा में घनी मुस्लिम आबादी है किन्तु उन्होंने शांति और सद्भावना को बनाने में मदद की है।
सरकार की मिली भगत से इस तरह की घटनाओं में बाढ़ सी आ गयी है।प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार सुनियोजित साजिश के तहत ऐसी घटनाओं को अंजाम दिलवा रही है और प्रदेश को सांप्रदायिक आग में झोंक देना चाहती है। सीपीएम सचिव मंडल ने कहा है कि घटना की जांच कराकर दोषियों को दंडित तथा लापरवाह पुलिस के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए है।