• Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Subscription Form
  • News Publishers Information Details
  • More
    • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
    • Terms & Conditions
SUBSCRIBE
  • Login
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
No Result
View All Result

LUCKNOW-दिवाली मनाएं, लेकिन सावधानी सेः डॉ0 सूर्यकान्त*

News-Desk by News-Desk
October 13, 2025
in उत्तर प्रदेश, ट्रेंडिंग न्यूज़, लखनऊ
0

खबरें हटके

NEW DELHI-अमेजन के छह लाख नौकरियों पर खतरा,रोबोट संभालेंगे इनका काम

NEW DELHI-भाई दूज आज,भाई को अकाल मृत्यु से बचाने के लिए बहनें करती है इस मंदिर की पूजा

UP NEWS-अयोध्या में दीपावली के तीसरे दिन यहां लगता है एक अनोखा मेला

LUCKNOW-*दिवाली मनाएं, लेकिन सावधानी सेः डॉ0 सूर्यकान्त*

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष  डा0 सूर्यकान्त ने दीपावली के अवसर पर लोगों से सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व प्रकाश और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, इसे पटाखों की धमक और धुएं से नहीं, बल्कि दीपों की रोशनी से मनाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि पौराणिक पृष्ठभूमि के अनुसार, इस दिन को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की अयोध्या वापसी से जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि चौदह वर्ष के कठिन वनवास और अत्याचारी रावण का वध करने के बाद श्रीराम इसी दिन अयोध्या लौटे थे। अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका भव्य स्वागत किया था। आधुनिक विज्ञान और गूगल सर्च से यह भी प्रमाणित हो चुका है कि लंका से अयोध्या आने में लगभग 20–21 दिन लगते हैं। यही कारण है कि दशहरे के लगभग 20 दिन बाद दीपावली मनाई जाती है। समय के साथ दीपावली का स्वरूप काफी बदल चुका है। अब यह केवल धार्मिक उत्सव नहीं रहा, बल्कि आर्थिक और मनोरंजन की परंपराओं से भी जुड़ गया है। आतिशबाजी का अत्यधिक प्रयोग इसमें सबसे गंभीर समस्या बन चुका है। इससे वायु प्रदूषण का स्तर 200 प्रतिशत तक बढ़ जाता है, जो लंबे समय तक अपने जहरीले असर छोड़ता है।
ऑर्गेनाइजेशन फॉर कंजर्वेशन ऑफ एनवायरनमेंट एंड नेचर के अध्यक्ष डा0 सूर्यकान्त ने बताया कि आतिशबाजी के धुएं में कैडमियम, बेरियम, रूबीडियम, स्ट्रॉन्शियम और डाइऑक्सिन जैसे खतरनाक रसायन पाए जाते हैं। ये तत्व फेफड़ों, हृदय, आंखों और त्वचा पर गंभीर असर डालते हैं। आतिशबाजी से निकलने वाला धुआं न केवल वायु, बल्कि जल और मिट्टी को भी प्रदूषित करता है।
डॉ0 सूर्यकान्त ने कहा कि भारत में लगभग 4 करोड़ लोग अस्थमा और 6 करोड़ लोग सी.ओ.पी.डी. जैसी सांस  की  बीमारियों से पीड़ित हैं। ऐसे लोगों के लिए दीपावली का समय एक दुःस्वप्न साबित हो सकता है, क्योंकि पटाखों का धुआं और महीन धूल उनके फेफड़ों में आसानी से प्रवेश कर दम घुटने, दमा का दौरा पड़ने या दिल की परेशानी बढ़ाने का कारण बनता है।
उन्होंने दीपावली के अवसर पर सांस संबंधी रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अस्थमा, सी.ओ.पी.डी. और एलर्जी से पीड़ित व्यक्तियों के लिए दीपावली का समय विशेष रूप से सतर्क रहने का होता है, क्योंकि इस दौरान वायु में धूल, धुआं और प्रदूषण का स्तर कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे रोगी जितना संभव हो घर के अंदर रहें और अधिक से अधिक तरल पदार्थ ग्रहण करें। वायु प्रदूषण अधिक होने की स्थिति में मास्क का प्रयोग करें तथा इनहेलर का नियमित रूप से उपयोग करते रहें। उन्होंने सलाह दी कि यदि लक्षणों में सुधार न हो या सांस लेने में तकलीफ बढ़ जाए तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
डॉ0 सूर्यकान्त ने कहा कि दीपावली के दौरान घरों में साफ-सफाई, पुताई और रंगाई-पेंटिंग का चलन बहुत आम है। स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है, परंतु यह ध्यान रखना चाहिए कि सफाई के दौरान उठने वाली धूल, गंदगी और डस्ट माइट्स जैसे सूक्ष्म कण हमारे नाक और मुंह के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। अस्थमा, नाक की एलर्जी और अन्य श्वसन रोगियों के लिए ये धूलकण अत्यंत हानिकारक होते हैं। रंग, पेंट और वार्निश में उपस्थित रसायन भी श्वसन तंत्र को उत्तेजित कर सकते हैं, जिससे सांस के रोगियों के लक्षण बढ़ सकते हैं और उन्हें अधिक तकलीफ हो सकती है। इसलिए ऐसे रोगियों को घर की सफाई, पेंटिंग या सजावट के कार्यों से दूर रहना चाहिए। यदि घर में रंग या वार्निश किया जा रहा हो, तो जब तक उसकी गंध पूरी तरह समाप्त न हो जाए, तब तक रोगी को उस स्थान से दूर रहना चाहिए। दीपावली के उल्लास में अपनी सेहत की उपेक्षा न करें, क्योंकि थोड़ी सी सावधानी ही गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं से बचा सकती है।
डॉ0 सूर्यकान्त ने दीपावली के अवसर पर हृदय एवं उच्च रक्तचाप से पीड़ित व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दिवाली के दौरान पटाखों की तेज आवाज और वायु में बढ़ता प्रदूषण ऐसे मरीजों के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है। उच्च रक्तचाप या हृदय रोग से पीड़ित व्यक्तियों को पटाखों की तेज आवाज और धुएं से यथासंभव दूरी बनाए रखनी चाहिए। अत्यधिक शोर और प्रदूषण से रक्तचाप अचानक बढ़ सकता है, जिससे बेचैनी, घबराहट, सिरदर्द, चक्कर या दिल की धड़कन तेज होने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत आराम करें और डॉक्टर से संपर्क करने में विलंब न करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन व्यक्तियों की हाल ही में एंजियोप्लास्टी या बाईपास सर्जरी हुई है, उन्हें दीपावली पर पटाखों और धुएं से पूरी तरह बचना चाहिए। इन परिस्थितियों में शोर और प्रदूषण दोनों ही हृदय पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं, जिससे गंभीर जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं।
डॉ0 सूर्यकान्त ने दीपावली के दौरान आंखों और त्वचा की सुरक्षा पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि यदि कोई पटाखा आंख में लग जाए तो आंख को रगड़ें नहीं, बल्कि तुरंत साफ पानी से धोकर डॉक्टर से संपर्क करें। आतिशबाजी की रोशनी में सीधे न देखें और जहां तक संभव हो प्रोटेक्टिव ग्लासेज का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि सिंथेटिक कपड़ों की बजाय सूती और मोटे कपड़े पहनना अधिक सुरक्षित है। बच्चों को पटाखों से दूर रखें और किसी भी परिस्थिति में पटाखे जेब में न रखें। यदि त्वचा जल जाए तो केवल ठंडे पानी से धोएं, लेकिन उस पर मक्खन, तेल या पाउडर जैसे घरेलू पदार्थ न लगाएं।
नेशनल कोर समिति, डॉक्टर्स फॉर क्लीन एयर एंड क्लाइमेट एक्शन  के सदस्य डॉ0 सूर्यकान्त ने सभी नागरिकों से अपील की कि दीपावली को दीपों का पर्व ही रहने दें, “पटाखावली” न बनाएं। उन्होंने कहा कि आतिशबाजी यदि करनी भी हो तो खुले स्थान पर, ज्वलनशील वस्तुओं से दूर और सावधानीपूर्वक करें। पास में पानी या बालू की बाल्टी अवश्य रखें ताकि आकस्मिक स्थिति में तुरंत उपयोग किया जा सके।
उन्होंने पर्यावरण की दृष्टि से कम हानिकारक विकल्पों जैसे इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी या कम्प्रेस्ड एयर तकनीक से बनी आतिशबाजी का प्रयोग करने की सलाह दी, जो शोर और प्रदूषण दोनों को कम करती हैं। साथ ही, चीन निर्मित पटाखों से बचने की भी चेतावनी दी क्योंकि वे अधिक विषैले और नुकसानदेह होते हैं। दीपावली के अवसर पर प्राथमिक उपचार हेतु बर्फ और पानी पास रखें, और किसी भी दवा का सेवन चिकित्सक की सलाह से ही करें।
अंत में डा0 सूर्यकान्त ने कहा कि – “दीपावली का असली संदेश है – अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ना। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारी खुशी किसी दूसरे के स्वास्थ्य या पर्यावरण के लिए खतरा न बने। दीप जलाएं, प्रदूषण नहीं।”
केजीएमयू की कुलपति डॉ सोनिया नित्यानंद ने डॉ सूर्य कान्त और डाक्टर फॉर क्लीन एयर को इस जागरूकता के लिए शुभ कामनाएं दी हैं।
Post Views: 25
Tags: DEEWALI FESTIVAL DR.SURYKANT KGMU
Previous Post

तेल अवीव-इजरायली संसद‘ में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा फिलिस्तीन को मान्यता दो

Next Post

शुगर, बीपी, हार्ट, हाई कोलेस्ट्रॉल और मोटापे से बचने के लिए अपनाएं ये नुस्खा

Related Posts

ट्रेंडिंग न्यूज़

NEW DELHI-अमेजन के छह लाख नौकरियों पर खतरा,रोबोट संभालेंगे इनका काम

by News-Desk
October 23, 2025
ट्रेंडिंग न्यूज़

NEW DELHI-भाई दूज आज,भाई को अकाल मृत्यु से बचाने के लिए बहनें करती है इस मंदिर की पूजा

by News-Desk
October 23, 2025
अयोध्या (फैजाबाद)

UP NEWS-अयोध्या में दीपावली के तीसरे दिन यहां लगता है एक अनोखा मेला

by News-Desk
October 23, 2025
ट्रेंडिंग न्यूज़

दीयों की हार, धुएँ की जीत”

by News-Desk
October 23, 2025
ट्रेंडिंग न्यूज़

त्योहारों से आगे की सच्चाई: भारतीय शहरों में वायु प्रदूषण सालभर का संकट

by News-Desk
October 23, 2025
Next Post

शुगर, बीपी, हार्ट, हाई कोलेस्ट्रॉल और मोटापे से बचने के लिए अपनाएं ये नुस्खा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archive By Months

Premium Content

RAIPUR :नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई: केंद्र और राज्य की प्रतिबद्धता-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

April 5, 2025

Gujarat firecracker factory blast :पटाखा फैक्टरी में हुआ भीषण विस्फोट ,18 लोगों की मौत ,दर्जनों घायल

April 1, 2025

Bihar SIR Hearing:बिहार SIR पर SC ने निर्वाचन आयोग को दिए निर्देश,11 दस्तावेज या आधार करें स्वीकार

August 22, 2025

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Browse by Tags

#Bollywoodnews #healthnews #internationalnews #sportsnews #इंटरनेशनलन्यूज #इंटरनेशनलन्यूजअपडेट #टेक्नोलॉजीन्यूज #लाइफस्टाइल #वास्तुशास्त्र #धर्मसमाचार -Mahakumbh-2025 AKHILESH YADAV Chhattisgarh Chief Minister Chief Minister Dhami Chief Minister Pushkar Singh Dhami Chief Minister Vishnudev Sai chief minister yogi CM DHAMI CM YOGI Crime News Dehradun Dehradun News Entertainment NEWS health news INTERNATIONAL NEWS KANNAUJ Kannauj: Crime News Kannauj News Lifestyle Lucknow Lucknow News Maha Kumbh 2025 Mumbai- Entertainment News New Delhi PM MODI police Politics POLITICS NEWS RAHUL GANDHI RAIPUR Raipur News UP Crime News Uttarakhand Uttar Pradesh Yogi Government

About Us

ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पहुंचाने का भरोसेमंद स्रोत है। हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार सहित विभिन्न विषयों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करते हैं। हमारी समर्पित टीम आपको निष्पक्ष, विश्वसनीय और समय पर अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आप हर महत्वपूर्ण घटना से हमेशा जुड़े रहें। तेज़ी और विश्वसनीयता के साथ, ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको हमेशा एक कदम आगे रखता है।

Breaking News Express (News Agency)
Sister concern of B. N. E. Media network (p) Ltd
E-Mail Id-Breakingnewsexpress@gmail.com

Editor-Anju Singh
Address-mig 47 secter E aliganj lucknow 226024

Breaking News Express

up breaking news in hindi

 

uttar pradesh samachar live

 

lucknow samachar hindi

 

UP Sarkar Ki Yojanayen

Mukhyamantri Yogi Adityanath Khabrein

up crime news

\

uttar pradesh sarkari naukri

bollywood news hindi

hindi cricket news

iran israel war

cm yogi news today

sarkari scheme 2025

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Archive By Months

Download Our Android App

Our Visitors

2946522
Total Visitors
2458
Visitors Today

Breaking News Express

pratapgarh up hindi news

today up hindi news

live india hindi news

up politics news in hindi

health news

 

 

health news in hindi

kanpur news

gorakhpur news

lucknow news

delhi news in hindi

modi news today

yogi news

 

cm yogi news

yogi news in hindi

ayodhya news

ram mandir news

india news

pm kisan news

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • चंडीगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मैनपुरी
      • मथुरा
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
  • About Us
  • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
  • Subscription Form
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • News Publishers Information Details
  • लेटेस्ट खबरों के लिए हमारी ऐप्प डाउनलोड करें
  • Login

©Copyright 2024, All Rights Reserved For Breaking News Express by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In