काठमांडू-नेपाल के गोरखा जिले में गहरी खाई में गिरी बस ,7 भारतीय तीर्थ यात्रियों की मौत ,कई घायल
मृतकों की पहचान मुथु कुमार (58), अनामलिक (58), मीनाक्षी (59), शिवगामी (53), विजयल (57), मीना (58) और तमिलारसी (60) के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
काठमांडू(एजेंसी ): भारत के पडोसी देश नेपाल में मध्य क्षेत्र के गोरखा जिले में भारतीय तीर्थ यात्रियों को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी.इस दुर्घटना में सात भारतीय श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात अन्य यात्री घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार हादसा गंडकी प्रांत में उस समय हुआ जब तीर्थयात्रियों से भरी बस मनकामना मंदिर के दर्शन कर लौट रही थी। गोरखा जिले के एक पहाड़ी मार्ग पर अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी।
जिला यातायात पुलिस कार्यालय के प्रमुख सूरज आर्यल ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं और सभी भारतीय नागरिक हैं। मृतकों की पहचान मुथु कुमार (58), अनामलिक (58), मीनाक्षी (59), शिवगामी (53), विजयल (57), मीना (58) और तमिलारसी (60) के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। घायल सात यात्रियों को रेस्क्यू कर आंबुखैरेनी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार बस का चालक इस हादसे में सुरक्षित बच गया, जबकि उसका सहायक घायल हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।







