कन्नौज: हार का डर से मतदाता सूची ही बदल रही भाजपा: अखिलेश
समाजवादियों की सरकार बनते ही कन्नौज बनेगा वर्ल्ड क्लास स्टेशन
- बृजेश चतुर्वेदी
- कन्नौज। सपा अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव शुक्रवार दोपहर कन्नौज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। कहा- भाजपाइयों की भाषा बहुत खराब है। नौकरी दे नहीं रहे। बेरोजगारी और महंगाई बढ़ा दी है। बाजार विदेशियों को दे दिया। कुछ सस्ता किया है तो वह व्हिस्की है। ब्रांडेड व्हिस्की भाजपाई खुद पिएंगे और लोगों को पिलाएंगे। जनता इनकी हकीकत जान चुकी है। अब ये लोग घबराए हुए हैं। इसीलिए वोटर लिस्ट में हेराफेरी कर रहे हैं। पहली बार ऐसा हो रहा है कि आजादी के बाद पूरी वोटर लिस्ट नए सिरे से बन रही।अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा आरक्षण के खिलाफ है। पीडीए के खिलाफ है। गरीबों, आदिवासियों, मुस्लिमों, जैन, सिक्खों और हिंदुओं के खिलाफ है। अगर इनके खिलाफ कुछ बोलोगे तो उपराष्ट्रपति जैसा हाल कर दिया जाएगा। अगर उपराष्ट्रपति का स्वास्थ्य खराब है तो क्या कोई भाजपाई उन्हें देखने भी गया। यदि कोई उन्हें देखने गया होता तो सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें दिख जातीं।
- आज के डिप्टी सीएम पहले चौकीदार थे
- सपा प्रमुख ने बिना नाम लिए यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा- डिप्टी सीएम को कई बार डपट पड़ चुकी है। उनके शासन में अस्पताल की 6वीं मंजिल तक कुत्ते घूमते हैं। जो आजकल डिप्टी सीएम हैं, वह पहले किसी के चौकीदार थे और वह भी लाठी वाले चौकीदार हुआ करते थे। उनके रिश्तेदार कन्नौज में रहते हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सदस्य अनुचित भाषा का प्रयोग करते हैं और रोजगार उपलब्ध कराने में विफल रहे हैं, जिसके कारण बेरोजगारी और मुद्रास्फीति बढ़ी है। श्री यादव ने दावा किया कि भाजपा ने बाजार विदेशियों को सौंप दिया है और उन्होंने केवल व्हिस्की को सस्ता किया है। उन्होंने भाजपा पर डर के कारण मतदाता सूची में हेरफेर करने का आरोप लगाया और कहा कि आजादी के बाद यह पहली बार है कि पूरी मतदाता सूची को फिर से बनाया जा रहा है।
- सपा प्रमुख ने कहा- जो पानी की टंकियां बनवाई जा रहीं हैं, वह गिरने लग गईं। कन्नौज में रेलवे स्टेशन बन रहा था। जहां लोहे की शटरिंग लगानी चाहिए थी, वहां बांस-बल्लियों पर छत डाली जा रही थी। क्योंकि लोहे की शटरिंग का पैसा तो भाजपाइयों ने दाने-पानी के लिए ले लिया।
- उन्होंने कहा- समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर सम्राट हर्ष की नगरी के और उत्तर भारत की राजधानी रहे कन्नौज के रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जाएगा।
- अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा के मंत्री को कानपुर में धरना देना पड़ रहा। भाजपाई भी जानते हैं कि भाजपा उनकी सगी नहीं है। एक और मंत्री हैं, जो बिजली नहीं दे पा रहे। वह कहे रहे हैं कि बिजली न आए तो मन्दिर में जाकर घण्टा बजाएं।
- इसलिए अबकी बार चुनाव में हम सभी घन्टा बजाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा-यदि सपा की सरकार आई तो बिजली भी हम बनाएंगे। सस्ती बिजली भी देंगे और गरीबों को फ्री में बिजली देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।










