
कन्नौज: सुशासन दिवस पर भव्य आयोजन में सम्मानित हुए छात्र, छात्राये, नेताओ ने अटल जी को याद किया
बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 अटल विहारी बाजपेयी की जंयती ‘‘सुशासन दिवस’’ के रूप में मनायी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद, विधायक तिर्वा, जिलाधिकारी, जिलाध्यक्ष भाजपा की उपस्थिति में देखा व सुना गया।
जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
जनप्रतिनिधिगण द्वारा भाषण एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार राशि का चेक तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
भारत रत्न स्व0 अटल विहारी बाजपेयी जी की जंयती ‘‘सुशासन दिवस’’ के अवसर पर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष भाजपा वीर सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी व अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 देवेन्द्र सिंह ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन का सीधा प्रसारण जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में देखा व सुना गया।
सुशासन दिवस के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र प्रेरणा स्थल, लखनऊ में 230 करोड़ की लागत से 65 एकड़ में बनी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण करते हुए राष्ट्र को समर्पित किया गया।
इस अवसर पर विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत ने अपने संबोधन में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई दी। उन्होंने भारत रत्न स्व0 बाजपेयी की राजनैतिक, समाजिक और आर्थिक सोच पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने कभी अपनी नीतियों और मूल्योें से समझौता नही किया। उनके कार्यकाल में शुरू हुई विकासगत योजनाओं जैसे स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, सर्व शिक्षा अभियान, अन्त्योदय सहित कुछ विशेष कार्यों का देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि हम सबके प्रेरणास्रोत, देश के विकासगति को नई दिशा देने वाले कर्मयोगी स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी जी ने अपने पूरे राजनैतिक जीवन में गरीबी उन्मूलन के लिए संघर्ष किया, संपूर्ण राजनैतिक कार्यकाल में वे हमेशा पूरी निष्ठा, इमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए संघर्षरत रहे। उनका बेदाग राजनैतिक सफर हम सबके लिए अनुकरणीय रहेगा।
जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने सुशासन दिवस के अवसर पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी को नमन करते हुए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी।
जिलाध्यक्ष भाजपा वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि हम सबके प्रेरणास्रोत, सुशासन एवं पारदर्शिता के पक्षधर भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस को पूरा देश सुशासन दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी ने अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा में समर्पित कर दिया।
इस अवसर जनप्रतिनिधिगण व जिलाधिकारी द्वारा भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य प्रतियोगिता मे विजयीं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त नंदिनी दुबे (10000), द्वितीय स्थान स्मृति दुबे (5000) तृतीय स्थान काजल सिंह (2500) ने धनराशि का चेक प्राप्त किया। एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिज्ञा (10000), द्वितीय स्थान अली हसन (5000) एवं तृतीय स्थान वैष्णवी (2500) ने धनराशि का चेक प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हर्षित दुबे (5000), द्वितीय स्थान अमृतदीप कौर (3000) एवं तृतीय स्थान गरिमा पटेल (2000) ने धनराशि का चेक प्राप्त किया, साथ ही प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी नरेन्द्र देव द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज पदेन उच्च शिक्षाधिकारी राजकीय महिला डिग्री कालेज की प्राचार्य डॉ. ऋतु सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी व छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
Post Views: 37