जालंधर:सुप्रसिद्ध सूफी गायक हंस राज हंस के गुरु उस्ताद पूर्ण शाह कोटि जी का निधन
उनके निधन पर संगीत, राजनीति और सामाजिक जगत से जुड़ी कई हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
जालंधर(BNE )-फिल्म जगत से जुडी एक दुखद खबर है। प्रसिद्ध भजन गायक मास्टर सलीम के पिता एवं पूर्व सांसद और सुप्रसिद्ध सूफी गायक हंस राज हंस के गुरु उस्ताद पूर्ण शाह कोटि जी का निधन हो गया है। उनके देहांत से संगीत प्रेमियों और शिष्यों में शोक की लहर दौड़ गई है।
उस्ताद पूर्ण शाह कोटि जी को सूफी और भक्ति संगीत की समृद्ध परंपरा का सशक्त स्तंभ माना जाता था। उन्होंने अपने जीवन में कई कलाकारों को संगीत की बारीकियां सिखाईं और उन्हें आध्यात्मिक संगीत की राह दिखाई। उनके शिष्यों में मास्टर सलीम और हंस राज हंस जैसे नाम शामिल रहे, जिन्होंने आगे चलकर देश-विदेश में भारतीय सूफी और भजन परंपरा को पहचान दिलाई।
उनके निधन पर संगीत, राजनीति और सामाजिक जगत से जुड़ी कई हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।










