



दुनिया की सबसे गहरी नदी में नाव में खाना बनाते वक्त हुआ विस्फोट ,145 लोगो की मौत, दर्जनों लापता
घटना के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है।
अब तक 145 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें कई शव बुरी तरह जले हुए हैं, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो रही है।
कांगो(एजेंसी ): दक्षिण अफ़्रीकी देश कांगों में मंगलवार को एक नाव हादसा हो गया। इस हादसे में करीब 145 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है एवं दर्जनों लोग अब भी लापता बताये जा रहे है। दुनिया की सबसे गहरी नदी में नाव में खाना बनाते वक्त हुआ विस्फोट ,145 लोगो की मौत, दर्जनों लापता, जहां दुनिया की सबसे गहरी नदी मानी जाती है।
Explosion occurred while cooking in a boat, 143 people died; several dozen went missing : बताया जा रहा है कि यह नाव तय सीमा से ज्यादा यात्रियों को लेकर यात्रा कर रही थी। इसी दौरान नाव पर मौजूद एक महिला खाना बना रही थी, तभी आग पास रखे अत्यधिक ज्वलनशील ईंधन से संपर्क में आ गई और जोरदार विस्फोट हो गया। इससे नाव में आग लग गई और कुछ ही देर में अफरा-तफरी के बीच नाव पलट गई। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। जांच प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख जोसेफिन लोकुमु ने बताया कि अब तक 145 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें कई शव बुरी तरह जले हुए हैं, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो रही है।
स्थानीय नागरिक संगठनों और प्रशासन की मदद से शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। नागरिक नेता जोसेफ लोकोंडो ने बताया कि कई लोग विस्फोट में जलकर मारे गए, जबकि कई लोग डूबने से जान गंवा बैठे। लापता लोगों की तलाश और राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस हादसे ने कांगो में जल परिवहन की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।