लुधियाना में बदमाशों ने कांग्रेस नेता के भाई की गोली मारकर हत्या की
लुधियाना (BNE ) : लुधियाना शहर में बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता के भाई को अहाते में घेरकर गोलियों से भून दिया। इस घटना के बाद समूचे इलाके में तनाव है।
Major incident in Ludhiana: Congress leader’s brother shot dead, bike-borne assailants opened fire in his courtyard : घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है, जो लुधियाना में यूथ कांग्रेस नेता अनुज कुमार का भाई था। यह घटना हलका साहनेवाल के नंदपुर सूए के पास हुई। फिलहाल, थाना साहनेवाल के एसएचओ गुरमुख सिंह के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात हुई है। मृतक के भाई ने उन्हें बताया है कि नंदपुर सूए के पास उनका भाई अमित अहाता चलाता था। वह सोमवार को अहाते में काउंटर पर ही मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार 3 लोग वहा पहुंचे।
अनुज ने पुलिस को बताया है कि ये लोग अहाते में सामान लेने के बहाने घुसे थे। इनसे काउंटर पर बैठे अमित के साथ कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद 3 लोगों में से एक ने पिस्टल निकालकर अमित को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर तीनों बाइक सवार मौके से भाग गए थे। हालांकि, बदमाश कौन थे, इसका पता नहीं चल पाया।










