कन्नौज: अन्नदाता किसानाें की उपेक्षा कर रही है सरकार: सपा

खबरें हटके

कन्नौज: अन्नदाता किसानाें की उपेक्षा कर रही है सरकार: सपा

बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। आज समाजवादी पार्टी के नेताओं नें जनपद कन्नौज में सहकारी समितियों एवं सहकारी संघो में खाद बीज की कमी से किसानों को हो रही समस्याओ को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर धरना दिया एवं 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष कलीम खान नें कहा कि भाजपा सरकार में किसान अपनें आप काे उपेक्षित ताे महसूस कर ही रहा है साथ ही मंहगे खाद बीज दवा के कारण किसान की उपज मंहगी होती जा रही है परन्तु उसका उचित मूल्य पानें के
लिए संर्घषरत है। इस बार आलू फसल का भी दाम निचले स्तर पर है किसान बेहाल है इसके अलावा समय पर खाद और बीज उपलब्ध न हाे पाने से किसानाे काे बड़ी मानसिक एवं आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव एवं सपा नेता जय कुमार तिवारी ने कहा समाजवादी पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में हमेशा ही चौधरी चरण सिंह एवं नेताजी मुलायम सिंह यादव जैसे किसान नेताओं के आदर्शाें पर चलते हुए किसानों के हिताे  के लिए लगातार संघर्षरत रही है लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार किसानों को उनके हक अधिकारों से वंचित करके उनको एवं उनके परिवार को कठिनाई भरा जीवन जीने के लिए मजबूर कर रही है।
इस दौरान पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, एवं वरिष्ठ सपा नेता अनिल पाल ने कहा आज जब किसान अपनी परेशानियों को लेकर जब आवाज उठाता है” तब ये सरकार उनपर लाठियाँ चलाती है और भाजपा के लोग उनके लिए अनर्गल शब्दों का प्रयोग करके उनको अपमानित करने का काम करते हैं किसानों को खाद नहीं सिर्फ लाठी और लम्बी लाइने नसीब हो रही हैं।
ज्ञापन में मांग की गई है कि जनपद कन्नौज में बड़े पैमानें में किसान आलू की खेती पर निर्भर हैं। अब आलू की अगैती फसल की बोआई का समय लगभग आने वाला है इसलिए किसानों काे खाद एवं आलू के बीज की आवश्यकता है लेकिन जनपद के अधिकतर सहकारी समिति
एवं सहकारी संघाें सें डी0ए0पी, एन0पी0के0, पोटाश के अलावा बीज उपलब्ध न हाेना किसानों के लिए समस्या बना हुआ है। अतः जनपद के सभी सहकारी संघ एवं सहकारी समितियों में तत्काल डी0ए0पी, एन0पी0के0, पोटाश आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। कई सहकारी समितियों एवं सहकारी संघ में जाे थाेड़ी बहुत खाद बीज आ भी रही है वह सत्ता पक्ष के प्रभाव में उनके खास लाेगाें में कालाबाजारी कर ली जा रही है। अतः सभी सहकारी समितियों एवं सहकारी संघाे काे बिना किसी भेदभाव के समान रूप से सभी किसानों काे खाद बीज उपलब्ध करानें हेतु आदेशित करनें का कष्ट करें।
संज्ञान में आया है कि सहकारी समितियों एवं सहकारी संघाें में खाद बीज की किल्लत की एक वजह खाद-बीज के परिवहन हेतु आवश्यक वाहनाें की उपलब्धता न हाे पाना है। ऐसे में जनपद में खाद-बीज के परिवहन के चयनित ऐजेन्सी/ठेकेदार काे तत्काल खाद-बीज का परिवहन सुनिश्चित करानें के लिए आदेशित किया जाए और ऐसा करनें में हीला हवाली करनें पर चयनित ऐजेन्सी/ठेकेदार काे कालीसूची में डालते हुए कठाेर दण्डात्मक कार्यवाही की जाए एवं खाद-बीज के परिवहन हेतु वैकल्पिक व्यावस्था सुनिश्चित कर किसानाें काे समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराया जाए।
खाद-बीज के अलावा किसानों काे सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार का प्राथमिक कर्तव्य है लेकिन भाजपा सरकार में बिजली की अघाेषित कटौती किसानों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। वर्तमान में धान की तैयार फसल के लिए किसानों काे सिंचाई हेतु बिजली की आवश्यकता है लेकिन लगातार हाे रही अघाेषित बिजली कटौती के कारण किसानों काे कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अतः शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्राें के लिए निर्धारित की गयी बिजली निर्बााध रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित की जाए।
जनपद में कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं ऐसे में इन गांव के किसानों काे काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है इसलिए  बाढ़ प्रभावित गांवों में किसानों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर इनको उचित मुआवजा दिया जाना सुनिश्चित किया जाये। इस अवसर पर महासचिव रामसेवक राजपूत, अध्यक्ष पी पी सिंह वघेल, सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, प्रदेश सचिव आकाश शाक्य, राजेंद्र सिंह यादव, राजेश यादव, हुकुम सिंह यादव, सलोवा जिलाध्यक्ष अंशू पाल, कुक्कू चौहान,मुकुट सिंह,रजनीकांत यादव,कौशर खान,मुस्ते हसन,विवेक पाल,नितिन यादव,वसीम हसन लल्ला,राजू यादव,भानू गुप्ता, गुफरान अहमद, शकील अहमद एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archive By Months

Premium Content

Browse by Category

Welcome Back!

Login to your account below

Create New Account!

Fill the forms below to register

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.