चुनावी रैली के बीच EC टीम का भगवंत मान के पास आया फ़ोन
चंडीगढ़(BNE )- दिल्ली में विधान सभा चुनाव की सरगर्मियां अपने उफान पर है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को स्टार प्रचारक बनाया है। इसी बीच गुरुवार को भगवंत मान के दिल्ली आवास “कपूरथला हाउस” पर इलेक्शन कमीशन की टीम ने छापेमारी की है।
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को स्टार प्रचार बनाया है। इसी क्रम में वे दिल्ली में जनसभा और रैली कर रहे हैं। सीएम आतिशी के साथ सीएम मान गुरुवार को अमृतपुरी गढ़ी पहुंचे और वहां रैली कर रहे हैं। इस रैली के बीच भगवंत मान को एक फोन आया।