



स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है प्रोटीन का सही मात्रा में सेवन, जानें इसके अभाव से होने वाले नुकसान
स्वस्थ रहने के लिए पोषक तत्वों का संतुलन बेहद जरूरी है। प्रोटीन शरीर के समग्र कार्यों को सुचारू रूप से चलाने वाला प्रमुख तत्व है। यह न केवल मांसपेशियों का निर्माण करता है, बल्कि त्वचा, बाल और नाखूनों को मजबूत बनाए रखने में भी मदद करता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, वयस्कों को रोजाना शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम 0.8 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। यदि इसकी कमी हो जाए, तो शरीर में कई गंभीर लक्षण नजर आने लगते हैं।
1. कमजोर इम्युनिटी: प्रोटीन की कमी से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
2. मांसपेशियों की कमजोरी: प्रोटीन की कमी से मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं और शरीर थकान महसूस करता है
3. त्वचा और नाखूनों की समस्या: बाल झड़ना, नाखून टूटना और त्वचा का रूखा होना प्रोटीन की कमी के संकेत हो सकते हैं।
शरीर को स्वस्थ बनाए रखने और प्रोटीन की कमी से बचने के लिए प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे दालें, अंडे, दूध और मांस का नियमित सेवन करें। समय पर ध्यान देकर अपनी सेहत का ख्याल रखें।