



बृजनन्दन राजू को मिला साहित्य गौरव सम्मान

बृजनन्दन राजू ने लिखी है ‘जनता सर्वोपरि’ पुस्तक
इनकी योगी सरकार के कार्यों पर आधारित ‘जनता सर्वोपरि’ और मोदी सरकार के कार्यों पर आधारित ‘स्वर्णिम भारत की ओर’ पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है। इसके अलावा लघु पुस्तिका समरसता पाथेय का प्रकाशन व कई विशेषांकों का सम्पादन किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर 22 वर्षों से अधिक समय से समाज जागरण में सक्रिय हैं। प्रचार विभाग से लम्बे समय से जुड़े हैं। आपके सम सामयिक विषयों पर 1200 से अधिक लेख विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुके हैं। सांस्कृतिक पत्रकारिता के साथ ही सामाजिक कार्यों एवं सांस्कृतिक उन्नयन के बारे में लिखने में रूचि रखते हैं। वंचित समाज के उत्थान के लिए चलाये जा रहे सेवा प्रकल्पों पर विशेष रिपोर्टिंग की है।
अवध के सात साहित्यकारों को मिला सम्मान
अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डा. पवनपुत्र बादल ने बताया कि वृन्दावन में आयोजित कार्यक्रम में कौरवी भाषा,ब्रज भाषा,हिन्दी खड़ी बोली,अवधी भाषा,बुन्देली भाषा तथा भोजपुरी के साहित्यकारों को सम्मान प्रदान किया गया। लखनऊ से बृजनन्दन राजू के अलावा डा. बलजीत श्रीवास्तव विजय त्रिपाठी को साहित्य गौरव सम्मान प्रदान किया गया है। इसी तरह अवध प्रान्त में आने वाले प्रोफेसर हरि शंकर मिश्र,डा.उमा शंकर शुक्ल,डा.रश्मि शील और सर्वेश पाण्डेय को साहित्य गौरव सम्मान प्रदान किया गया है।
बृजनन्दन राजू ने कहा कि प्रेम व भक्ति रस से सराबोर ब्रज भूमि वृन्दावन में पूज्य संतों व छ: प्रान्तों के मूर्धन्य साहित्यकारों की उपस्थिति में मुझे यह सम्मान दिया गया। इसके लिए साहित्य परिषद का ह्रदय से आभार प्रकट करता हूं। भगवान श्रीकृष्ण ने वृन्दावन की भूमि पर ही दिव्य लीलाएं की हैं। वृन्दावन का कण-कण रसमय है। वृन्दावन श्री राधिका रानी जी का निज धाम है। श्री वृन्दावन को सभी धामों से ऊपर और सभी तीर्थों से श्रेष्ठ माना गया है।