



नई दिल्ली (BNE)कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने शनिवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवा कर उनका अपमान किया गया ,इस तरह का आरोप उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के महान सपूत ,सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री और आम जन के नेता डॉक्टर मनमोहन सिंह का ये घोर अपमान है जिसे भाजपा सरकार ने जानबूझकर किया है।
राहुल गाँधी ने कहा कि आज तक जिस स्थल पर सम्मानजनक रूप से पूर्व प्रधानमंत्रियों का जहाँ अंतिम संस्कार होता रहा है वहां उनको जगह नहीं दी गई ,ये घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि उनके स्मारक के लिए भी जगह निश्चित करने के लिए कहा गया जिसे अभी फिलहाल टाल दिया गया है। अब एक समिति बनेगी जिसके बाद यह निर्णय लिया जायेगा। राहुल ने कहा कि आजतक जहाँ सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार होता रहा है वहां आमजन भी कभी भी आराम से दर्शन कर सकता है। श्रद्धांजलि अर्पित कर सकता है। पता नहीं क्यों भाजपा सरकार ने ऐसा किया है। उन्हें देश के सच्चे सपूत के प्रति सम्मान दिखाने की जरुरत है.जिसकी वजह से देश में आर्थिक सुधार हो सका।