benefits of morning walk-सैर करने के बाद शरीर को क्या-क्या फायदे पहुंचते हैं!
सैर का फायदा तभी है, जब आपको इस बारे में पता हो कि दिन में कितनी देर चलना या दौडऩा है।
benefits of morning walk -आज के इस भागम-भाग भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। जिसके पास जितना समय है ,उसी के हिसाब से वह अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज करता है ,जिम जाता है, या फिर अन्य कोई ऐसी शारीरिक गतिविधि जिससे शरीर स्वस्थ रह सके। यही नहीं ,शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सैर का अहम रोल है। रोजाना सैर करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ब्लड शुगर रिवर्स हो जाती है। हार्ट को ताकत मिलती है और कई बिमारियां शरीर को छूती तक नहीं हैं। सुबह-शाम आपने लोगों को सडक़ों, मैदान या बागीचों में सैर करते जरूर देखा होगा। शरीर को सेहतमंद रखने के लिए आप मॉर्निंग या ईवनिंग वॉक तो कर रहे हंै, पर सवाल यह है कि यह सैर कितनी देर तक कर रहे हैं। सैर का फायदा तभी है, जब आपको इस बारे में पता हो कि दिन में कितनी देर चलना या दौडऩा है। आज हम आपको यही बताएंगे कि कितनी देर सैर करने के बाद शरीर को क्या-क्या फायदे पहुंचते हैं।
इतनी देर बाद मिलता है सैर का फायदा
2 मिनट— अगर आप 2 मिनट तक सैर करते हैं, तो इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढऩे लग जाता है।
10 मिनट— दस मिनट सैर करने के बाद तनाव दूर हो जाता है।
15 मिनट— पंद्रह मिनट सैर करने के बाद ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर कम होने लगती है।
30 मिनट— तीस मिनट सैर करने के बाद शरीर से फैट दूर होने लगता है।
60 मिनट— एक घंटा सैर करने के बाद शरीर का फैट बढिय़ा तरीके से वर्न हो जाता है।










