आयुष्मान भारत योजना दिवस 30 अप्रैल 2025-स्वस्थ शुरुआत आशापूर्णा भविष्य
आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य 50 करोड़ से अधिक नागरिकों को गुणवत्तता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रदान करके सुरक्षा प्रदान करना है
भारत में निम्न आय वर्ग को सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना बेहतरीन पहल- एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र

गोंदिया – वैश्विक स्तरपर कोविड -19 महामारी के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्तता, अनिवार्यता व विशेषता का पता चला है,कि इसके बिना किस तरह लाखों लोगों की मौत हो सकती है, इस महामारी ने पूरी दुनियाँ को हिला डाला था,पूर्ण विकसित देशों में तो शायद सबसे अधिक मौतें हुई थी, इसलिए आज हर देश स्वास्थ्य सेवाओं व वैज्ञानिक तकनीक के महत्व पर बल देता है व मध्यम गरीब व निम्न आय वर्ग वालों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अनेक योजनाएं भी अक्सर अनेक देशों में लागू की जा रही है। इन दिनों हम लोग जिस तरह की जीवनशैली जी रहे हैं, उसे देखकर ऐसा कहा जाए कि बीमारियां पैसे देखकर नहीं आती है, तो गलत नहीं होगा। प्रदूषण, खानपान, खाने में एडल्ट्रेशन का इस्तेमाल और फिजिकल वर्क आउट की कमी के कारण बीमारियां लोगों को कम उम्र में ही घेर लेती हैं। बीमारी किसी भी कारण से शरीर में आए, लेकिन जब बात इलाज की आती है, तो जेब खंगालनी ही पड़ती है। भारत जैसे विकासशील देशों में आज भी हर साल हजारों लोगों की मौत सिर्फ पैसों के कारण इलाज न मिलने की वजह से हो रही है। देश के सभी वर्गों को इलाज मिल सके, इसके लिए भारत सरकार द्वारा 2018 में आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया गया था। आज हम इस विषय पर चर्चा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि दिनांक 30 अप्रैल 2025 को आयुष्मान भारत योजना दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है जिसमें वर्ष 2025 की थीम स्वस्थ्य शुरुआत आशापूर्ण भविष्य रखी गई है। चूँकि भारत में निम्न आय वर्ग को सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना एक बेहतरीन पहल है व आयुष्मान योजना का उद्देश्य 50 करोड़ से अधिक नागरिकों कोगुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रदान करके सुरक्षा प्रदान करना है, इसलिए आज हम मीडिया में उपलब्ध जानकारी के सहयोग से इस आर्टिकल के माध्यम से चर्चा करेंगे, आयुष्मान भारत योजना दिवस 30 अप्रैल 2025, स्वस्थ शुरुआत आशापूर्णा भविष्य।
साथियों बात अगर हम आयुष्मान भारत योजना को जानने की करें तो,आयुष्मान भारत दिवस आयुष्मान भारत योजना के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।यह योजना भारत सरकार के उन उद्देश्यों की पूर्ति को दर्शाती है जो संयुक्त राष्ट्र के तहत सतत विकास लक्ष्यों के साथ संरेखित हैं। भारत की मोदी सरकार ने लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुँच बनाने के लिए इसी उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया है ताकि भारत की बड़ी आबादी को बेहतर स्वास्थ्य और उपचार मिल सके। इसमें गरीबी रेखा से नीचे की आबादी शामिल है जो आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं का खर्च उठाने में असमर्थ हैं और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ भी प्राप्त कर सकते हैं। आयुष्मान भारत दिवस आयुष्मान भारत योजना के इर्द-गिर्द घूमता है, इस दिन का मुख्य उद्देश्य भारत की एक बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सेवा लाभ प्रदान करना है जो अपने लिए आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं का खर्च नहीं उठा सकते हैं। आयुष्मान भारत से संबंधित अधिकारी हमारे देश के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए मैन्युअल रूप से विभिन्न योजनाओं और पहलों को लॉन्च करते हैं। यह दिन आयुष्मान भारत योजना के आदर्शों को बढ़ावा देता है।यह योजना भारत सरकार के उन उद्देश्यों की पूर्ति को दर्शाती है जो संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के तहत सतत विकास लक्ष्यों के साथ संरेखित हैं। सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के संबंध में संयुक्त राष्ट्र का मुख्य लक्ष्य किसी को भी पीछे नहीं छोड़ना है।
साथियों बात अगर हमआयुष्मान भारत योजना में 70 से अधिक बीमारियों का इलाज फ्री में करने की करें तो, केंद्र सरकार की इस योजना में आयुष्मान भारत योजना के तहत, लाभार्थी अस्पताल में भर्ती होने, डेकेयर प्रक्रियाओं और सर्जरी जैसी विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं का लाभ बिना पैसे खर्च किए उठा सकते हैं। इस योजना में पहले से मौजूद बीमारियां और गंभीर बीमारियां भी शामिल हैं। सरकार द्वारा जारी किए डाटा के अनुसार आयुष्मान योजना में 1393 परिभाषित पैकेज, एक संभावित सर्जिकल पैकेज और 24 विशेषज्ञ क्षेत्र शामिल हैं।, इस योजना में कैंसर, हार्ट डिजीज, किडनी से जुड़ी बीमारियां, कोरोना, मोतियाबिंद, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, घुटना और नी रिप्लेसमेंट, जलने से चोट लगना, नवजात शिशु को हुए रोग, जन्मजात विकार, मोतियाबिंद, सर्जिकल डिलीवरी, और मलेरिया समेत बीमारियों का इलाज सरकार अस्पतालों में किया जा सकता है।इनबीमारियों के अलावा डबल वाल्वरिप्लेसमेंट पीडियाट्रिक सर्जरी, प्रोस्टेट कैंसर, कोरोनरी आर्टरी बाईपास, पल्मोनरी वाल्व रिप्लेसमेंट, नी और हिप रिप्लेसमेंट, स्कल बेस सर्जरी, टिश्यू एक्सपेंडर, रेडिएशन ओंकोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, एंजियोप्लास्टी जैसे सर्जरी को भी आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया गया है।
साथियों बात अगर हम दिल्ली में दिनांक 28 अप्रैल 2025 को उपरोक्त योजना की तर्ज पर आयुष्मान वय वंदन योजना की शुरुआत की करें तो, जिसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 70 वर्ष या उससे ज्यादा की आयु के नागरिकों को 10 लाख रुपये तक का फ्री इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। दिल्ली की सीएम और केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम में लाभार्थियों को पहला वय वंदना कार्ड वितरित किया। इस योजना के तहत सालाना पांच लाख रुपये की चिकित्सा सहायता निःशुल्क ऑफर की जाएगी। इस कार्ड में उनका पूरा हेल्थ रिकॉर्ड, नियमित स्वास्थ्य जांच की जानकारी और आपातकालीन सेवा का विवरण सुरक्षित रूप से स्टोरेज किया जाएगा। बता दें कि इस योजना से दिल्ली में करीब 36 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।योजना दो कैटेगिरी (शहरी और ग्रामीण लाभार्थी) के लाभार्थियों को कवर करती है। राजधानी दिल्ली के 6.54 लाख गरीब परिवारों के करीब 30 लाख लोगों और 70 वर्ष से अधिक उम्र के करीब छह लाख बुजुर्गों, आशा वर्कर, आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इसका फायदा मिलेगा।इस योजना के तहत दिल्ली में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के नागरिकों के लिए सभी स्वास्थ्य परीक्षण पूरी तरह से निःशुल्क किए जाएंगे।सीएम ने इससे पहले एक्सः पर पोस्ट किया था, बुजुर्गों की सेवा करना हमारी सर्वोच्चप्राथमिकता है। अब, केंद्र और दिल्ली सरकारें मिलकर 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवरेज प्रदान कर रही हैं। अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य को सुरक्षित करें। आज ही ‘आयुष्मान वय वंदना’ कार्ड प्राप्त करें।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि आयुष्मान भारत योजना दिवस 30 अप्रैल 2025-स्वस्थ शुरुआत आशापूर्णा भविष्य।आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य 50 करोड़ से अधिक नागरिकों को गुणवत्तता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रदान करके सुरक्षा प्रदान करना है।भारत में निम्न आय वर्ग को सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना बेहतरीन पहल।
*-संकलनकर्ता लेखक – कर विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए(एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र 9284141425*