



AYODHYA:साध्वी ऋतंभरा ने रामलला के दर्शन कर होली मनाई
“होली खेलो राज दुलारा” गीत गाते हुए हमने ईश्वर की भावना के साथ होली खेली।
साध्वी ने राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
अयोध्या (BNE )देश -विदेश में आध्यात्मिक प्रवचन करने वाली साध्वी ऋतंभरा ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किये। रामलला के दर्शन कर वह भावविभोर हो गयीं। यही नहीं ,उन्होंने रामलला के सामने खड़े होकर होली गीत गाकर होली भी मनाई। आपको बता दें ,कि साध्वी ने राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
रामलला के दर्शन ाकरते समय उन्होंने पुजारी से पूछा कि उसके गालों का रंग कैसा है? उसने मुझे बताया कि होली शुरू हो गई है। रामलला के गालों पर होली का रंग लगा दिया गया है। हमें होली के रंगों का प्रसाद भी प्राप्त हुआ। भगवान रामलला के समक्ष होली के गीत गूंजे। “होली खेलो राज दुलारा” गीत गाते हुए हमने ईश्वर की भावना के साथ होली खेली।
साध्वी ऋतंभरा ने प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान के शुभ मुहूर्त के अनुसार, जो भी सबकी भावनाएं थीं, मुख्यमंत्री योगी ने सबका उत्तर दिया है। गिद्धों को मृत शरीर दिखाई देते हैं और कई लोगों को कचरा दिखाई देता है। वे सभी अपनी भावनाओं के अनुसार बोलते हैं। पशुओं का चारा खाने से व्यक्ति में पशु बुद्धि आ जाती है। सनातन धर्म को समझने के लिए संवेदनशीलता आवश्यक है। यह शाश्वत भावनाओं का संसार है। पूरी दुनिया 45 दिनों में 65 करोड़ लोगों को संगम में डुबकी लगाते देख हैरान है, लेकिन वोट के लिए राजनीति करने वाले अपनी ही तरह से बात करते हैं।