![Voice Reader](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
आखिर कोर्ट ने क्यों जारी किया है सोनू सूद के खिलाफ अरेस्ट वारंट MUMBAI
यह वारंट न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर की अदालत ने जारी किया है।
मोहित शुक्ला नामक एक व्यक्ति पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप-वकील राजेश खन्ना
मुंबई/लुधियाना (BNE ) अभिनेता और समाजसेवी के रूप में पहचान बना चुके सोनू सूद एक धोखाधड़ी मामले में फंस गए है। इस मामले में लुधियाना की एक अदालत ने सोनू सूद के खिलाफ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर की अदालत ने जारी किया है।
अदालत ने बताया कि सोनू सूद को इस मामले में गवाही देने के लिए कई बार समन भेजे गए, लेकिन वह एक बार भी अदालत में पेश नहीं हुए। इसके बाद अदालत ने अभिनेता के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया। यह गिरफ्तारी वारंट मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित ओशिवारा पुलिस स्टेशन को भेजा गया है, जिसमें पुलिस को सोनू सूद को गिरफ्तार कर 10 फरवरी को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया है।
:
यह मामला लुधियाना के वकील राजेश खन्ना द्वारा दायर किया गया है, जिसमें मोहित शुक्ला नामक एक व्यक्ति पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। वकील खन्ना के अनुसार, मोहित शुक्ला ने उन्हें नकली रिजिका सिक्के में निवेश करने का लालच दिया था, और इस मामले में सोनू सूद को गवाही देने के लिए अदालत ने समन भेजा था।
अदालत के आदेश में कहा गया है कि सोनू सूद को समन की जानकारी होने के बावजूद वह अदालत में गवाही देने के लिए उपस्थित नहीं हुए, जिसके कारण गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को निर्धारित है। खबर लिखे जाने तक, सोनू सूद या उनकी टीम की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।