बैंकॉक-सिरफिरे छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग ,2 शिक्षकों की मौत ,10 बच्चे घायल
बाद में हमलावर छात्र की भी मौत हो गई। इस भीषण गोलीबारी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
बंदूकों का गढ़ है यह इलाका, हर 7वें शख्स के पास है हथियार
बैंकॉक (BNE): थाईलैंड से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। राजधानी बैंकॉक से सटे नोंथाबुरी प्रांत के एक जाने-माने हाई स्कूल में शुक्रवार (7 अगस्त) को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैल गई। यहां एक सिरफिरे छात्र ने स्कूल परिसर में अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें एक टीचर की जान चली गई और कम से कम 10 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में हमलावर छात्र की भी मौत हो गई। इस भीषण गोलीबारी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

क्लासरूम तक पहुंचा मौत का तांडव
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स और प्रसारक ‘थाई पीबीएस’ के मुताबिक, यह खौफनाक घटना नोंथाबुरी प्रांत के बांग क्रुआई जिले में स्थित एक नामी हाई स्कूल में हुई। रोजमर्रा की तरह स्कूल में पढ़ाई चल रही थी, तभी अचानक एक छात्र ने बंदूक निकाल ली और अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस अचानक हुए हमले से स्कूल में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। शुरुआती रिपोर्टों में बताया गया है कि इस खूनी खेल में 10 से 15 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है। गोलीबारी करने वाले छात्र और एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।

बंदूकों का गढ़ है यह इलाका, हर 7वें शख्स के पास है हथियार
इस दर्दनाक घटना ने थाईलैंड में ‘गन कल्चर’ यानी खुलेआम हथियार रखने की बढ़ती प्रवृत्ति पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आपको बता दें कि जिस इलाके में यह गोलीबारी हुई है, वहां थाईलैंड में बंदूक रखने की दर सबसे ज्यादा मानी जाती है। एक चौंकाने वाले आंकड़े के मुताबिक, इस क्षेत्र में लगभग 1 करोड़ (10 मिलियन) बंदूकें चलन में हैं। इसका सीधा सा मतलब यह है कि यहां हर सात निवासियों में से एक के पास बंदूक मौजूद है। इतनी बड़ी संख्या में हथियारों की मौजूदगी ही ऐसी खौफनाक घटनाओं की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि छात्र के पास यह घातक हथियार कहां से आया।










