नई दिल्ली-पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत
19 किलो का कमर्शियल LPG सिलेंडर 202 रुपये तक सस्ता, जानिए नई कीमतें
नई दिल्ली (BNE ) अगस्त की शुरुआत महगाई में कुछ राहत देने वाली खबर से हुई है। आयल कंपनियों ने :ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अगस्त 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती कर दी है। हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नई दरों के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलोग्राम का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 202 रुपये सस्ता होकर 2,728 रुपये का हो गया है। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 209 रुपये घटकर 2,872.50 रुपये रह गई है।
दिल्ली में लगातार दूसरे महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है। जुलाई और अगस्त की कटौती को मिलाकर अब इसकी कीमत कुल 385.50 रुपये तक कम हो चुकी है, जिससे कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है।
इससे पहले जुलाई 2026 में भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183 रुपये से अधिक की कटौती की थी। इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 3,113.50 रुपये से घटकर 2,930 रुपये और कोलकाता में 3,255.50 रुपये से घटकर 3,081.50 रुपये हो गई थी। अब अगस्त की शुरुआत में एक बार फिर कीमतों में बड़ी कमी की गई है।
कमर्शियल सिलेंडर सस्ता होने के बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं को इस बार भी राहत नहीं मिली है। 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 7 जून से ही स्थिर बनी हुई हैं।
प्रमुख शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की मौजूदा कीमतें इस प्रकार हैं :
दिल्ली : 942 रुपये
कोलकाता : 968 रुपये
मुंबई : 941.50 रुपये
चेन्नई : 957.50 रुपये
कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में लगातार दूसरे महीने हुई कटौती से व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े उपभोक्ताओं को राहत मिली है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें फिलहाल यथावत बनी हुई हैं।










