UP NEWS-मेरठ में दलित ललिता गौतम की हत्या के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव
भाजपा सरकार से परिवार की हर मांग पूरी करने की अपील भी की.
मेरठ:(BNE )उत्तर प्रदेश के मेरठ में ललिता गौतम की हत्या के बाद सियासी माहौल गरम है। . एक तरफ हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी भैया ने आज मेरठ कूच का एलान किया है. वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ललिता के परिजनों से मिलने पहुंचे. उन्होंने न्याय की इस लड़ाई में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया. भाजपा सरकार से परिवार की हर मांग पूरी करने की अपील भी की.
कौन थीं ललिता गौतम?
20 वर्षीय ललिता गौतम बीए की स्टूडेंट थीं और वह मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र के गगन एंक्लेव में अपने पूरे परिवार के साथ रहती थीं. 15 मई को परीक्षा देने के लिए घर से निकली, लेकिन जब देर शाम तक वापस नहीं लौटीं तब फैमिली के लोगों ने उनकी तलाश करना शुरू किया. हालांकि, उनका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद परिजनों ने थाना टीपी नगर में गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. सीसीटीवी फुटेज में ललिता गांव कल्याणपुर निवासी अंकुश नाम के युवक के साथ दिखाई दीं. इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और कई टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी.









