
कन्नौज: अखिलेश यादव का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने रक्तदान और चुनावी संकल्प के रूप में मनाया
बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज के सांसद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर अपने नेता के प्रति निष्ठा प्रकट की।
जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने संकल्प लिया कि सपा मुखिया के आदर्शों पर चलते हुए वे विकास और हरियाली की दिशा में कार्य करेंगे। वहीं सपा नेता जय कुमार तिवारी द्वारा वृद्धा आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान वृद्धजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सभी को भोज कराया गया एवं उनका आशीर्वाद लेकर अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर उनकी लम्बी दीर्घायु की कामना की और संकल्प लिया और सभी वृद्धजनों ने कामना की 2027 में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने ।
इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी ने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि अखिलेश यादव का जन्मदिन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा का संकल्प है। उन्होंने आगामी राजनीतिक चुनौतियों पर चर्चा करते हुए दावा किया कि इस बार जनता ने ‘चंदा चोरों’ को जड़ से उखाड़ फेंकने का दृढ़ संकल्प ले लिया है।
सपा के सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन ने बताया कि पार्टी मुखिया के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। जिले भर में विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है” और अपने नेता के जन्मदिन पर जरूरतमंदों की मदद करना ही सबसे बड़ी खुशी है।
इस दौरान सपा नेता हुकुम सिंह यादव ने कहा की आज अभी नेता अपने नेता के जन्मदिन के अवसर पर यह संकल्प ले की वो उनकी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने और 2027 मे उनको मुख्यमंत्री भी बनाना है।
कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने अखिलेश यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान राजपाल सिँह राजू, शशिमा सिँह दोहरे , विवेक पाल, कौसर खान,कल्लू पाल, गुफरान अहमद,सद्दाम हुसैन, आशीष यादव
गणेश द्विवेदी, हुकुम सिंह यादव,भोले क़ुरैशी,कौसर ख़ान,शशिमा सिंह दोहरे,नितिन यादव,प्रबल प्रताप सिंह, शेखर गिहार, राजपाल(राजू), राकेश कटेरिया, आसिफ़ सभासद,अंशु पाल,शिब्बू तिवारी, दिवाकर अग्निहोत्री, आशीष यादव, विवेक पाल, सद्दाम साबरी, गुफ़रान अहमद, शिब्बू तिवारी, कल्लू पाल, नितिन यादव, आसिफ सभासद, संदीप यादव, अनुराधा यादव, बबली दोहरे, चंदन अग्निहोत्री, आशीष मिश्रा, कल्लू पांडेय, अनूप बाजपेयी, कुलदीप अवस्थी, यशवीर भदौरिया, राजेश पाल,राजेश यादव, अजय कश्यप, संतोष यादव, नीरज यादव, वीरेंद्र कटियार, तुफैल अहमद,अन्नपूर्णा राजपूत,संगीता पांडेय, अंगूरी धारिया, सरोजनी कुशवाहा, अर्चना मिश्रा, दीपक नेता, प्रभात यादव मोनू, अंशु यादव, पीयूष गडरिया, आसिफ सिद्दीकी, आशीष यादव बीडीसी आदि लोग मौजूद रहे।
Post Views: 5