नई दिल्ली-बांग्लादेश में भारतीय उच्च अधिकारी की संदिग्ध मौत ,मामले की जांच जारी
यह हादसा मंगलवार को चटगांव स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग ऑफिस के परिसर में हुआ है।
नई दिल्ली(BNE )– बांग्ला देश में हरियाणा निवासी 35 वर्षीय नरेंद्र की दिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है। नरेंद्र भारतीय सहायक उच्चायोग में सिक्योरिटी प्रोटोकॉल ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।सूत्रों के मुताविक यह हादसा मंगलवार को चटगांव स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग ऑफिस के परिसर में हुआ है। पुलिस ने मृतक अनरेन्द्र का शव बरामद कर क़ानूनी जांच के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है .
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह नरेंद्र अपने कमरे से बाहर नहीं आए और लगातार दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शुरुआत में उच्चायोग के अधिकारियों ने खुद दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस मौके पर पहुंची और खुल्शी इलाके में स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग के एक कमरे से नरेंद्र का शव बरामद किया। घटना के बाद पूरे परिसर में तनाव और चिंता का माहौल बन गया।
चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस (CMP) के कमिश्नर हसन मोहम्मद शौकत अली ने स्थानीय मीडिया को बताया कि नरेंद्र भारतीय मिशन में सुरक्षा प्रोटोकॉल अधिकारी के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। शुरुआती जांच में मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल मामले को अप्राकृतिक मौत मानकर जांच की जा रही है।
CMP के उपायुक्त (उत्तर) अमीरुल इस्लाम ने बताया कि घटना को लेकर अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया जाएगा। जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम प्रक्रिया खत्म होने के बाद शव भारतीय सहायक उच्चायोग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।
फिलहाल भारतीय उच्चायोग और बांग्लादेशी प्रशासन दोनों मामले की गंभीरता से जांच में जुटे हुए हैं।









