आगरा-कैला देवी मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकराई ,5 की मौत
हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई,जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
इंस्पेक्टर चित्राहट सीमा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को झपकी आना माना जा रहा है।
आगरा (BNE ) : राजस्थान स्थित कैला देवी मंदिर दर्शन के दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी।हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में दंपती, उनकी बेटी, पिता और चालक शामिल हैं। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Tragic accident: Bolero carrying devotees collides with tree; 5 people including couple die : जानकारी के अनुसार, इटावा निवासी परिवार के आठ लोग बुधवार को बोलेरो से राजस्थान स्थित कैला देवी मंदिर दर्शन के लिए गए थे। गुरुवार रात करीब 11 बजे लौटते समय तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
ग्रामीणों ने कार के शीशे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल स्थानीय सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने 35 वर्षीय देवेंद्र, उनकी तीन वर्षीय बेटी आराध्या, 30 वर्षीय पत्नी सीमा देवी, 70 वर्षीय पिता कांता प्रसाद और चालक 20 वर्षीय ऋषि को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में देवेंद्र का बेटा आदित्य, ऋषभ, उनकी पत्नी रश्मि और अवनीश घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के दरवाजे जाम हो गए थे। इंस्पेक्टर चित्राहट सीमा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को झपकी आना माना जा रहा है।










