तेहरान-फीफा विश्व कप 2026 का विरोध नहीं लेकिन अमेरिका में मैच नहीं खेलेंगे -ईरान
फुटबॉल विश्व कप 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में खेला जाना है
ईरान ने इजरायल और अमेरिका की तरफ से लगातार हो रहे हमलों और बिना वजह युद्ध छेड़ने की वजह से लिया है।
तेहरान (एजेंसी )ईरान के फुटबॉल चीफ मेहदी ताज ने कहा है कि वह फीफा विश्व कप 2026 का बहिस्कार तो नहीं करेगा लेकिन वह अपनी एक शर्त पर अभी भी कायम है कि
अमेरिका में मैच नहीं खेलेगा।
ईरान के फुटबॉल चीफ मेहदी ताज ने कहा कि टीम टूर्नामेंट की तैयारियों को जारी रखेगी, भले ही पुरुष टीम अमेरिका में अपने मैच न खेले। फुटबॉल विश्व कप 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में खेला जाना है। फरवरी के आखिर में अमेरिका के साथ चल रहे विवाद के बाद ईरान की टीम की सुरक्षा और मैचों की जगह को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। इसलिए ईरान ने अमेरिका में विश्व कप के दौरान अपने प्रस्तावित मैच खेलने से इनकार कर दिया है। बता दें कि ईरान विश्व कप क्वालीफाई करने वाली पहली टीमों में शामिल है। फार्स न्यूज एजेंसी के हवाले से मेहदी ताज ने कहा, “नेशनल टीम तुर्की में ट्रेनिंग कैंप लगाएगी और वहां दो मैत्रीपूर्ण मैच खेलेगी। हम अमेरिका का बॉयकॉट करेंगे, लेकिन विश्व कप का नहीं।”
ताज का यह बयान ईरान के खेल मंत्री अहमद डोनयामाली के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान विश्व कप में हिस्सा नहीं लेगा। ईरान की पुरुष टीम को जून में अमेरिका में बेल्जियम, मिस्र और न्यूजीलैंड के साथ मैच खेलने हैं।
मेक्सिको की प्रेसिडेंट क्लाउडिया शीनबाम ने ईरान के अमेरिका में विश्व कप मैचों के बहिष्कार पर कहा कि आखिरी फैसला फीफा के हाथ में है। फीफा ने भी पुष्टि की है कि वे ईरान फुटबॉल फेडरेशन के संपर्क में हैं और चाहते हैं कि सभी टीमें अपने तय शेड्यूल के अनुसार टूर्नामेंट में भाग लें।
ईरान ने इजरायल और अमेरिका की तरफ से लगातार हो रहे हमलों और बिना वजह युद्ध छेड़ने की वजह से लिया है। देखना होगा कि फीफा ईरान के लिए विश्व कप के मैच अमेरिका से हटाकर किसी और वेन्यू पर स्थानांतरित करता है या नहीं।









