सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
लखनऊ(BNE)भारत की महान समाज सुधारक, शिक्षाविद एवं महिला शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले जी के महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों, जातिगत भेदभाव और महिलाओं के प्रति अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते हुए शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा दी। उन्होंने महिलाओं और वंचित वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया, जिसके कारण उन्हें भारत में महिला शिक्षा की प्रथम अग्रदूत के रूप में सम्मानित किया जाता है।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेन्द्र मदान, उ0प्र0 कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ0 अमित कुमार राय, सिद्धि , मुनीष चौधरी, रजनीश यादव सहित उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने सावित्रीबाई फुले जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।









