Nitish Kumar : होली के खुमारी के बीच बिहार में मुख्यमंत्री बदलने की कवायद हुई तेज
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा चुनाव में नामांकन भर सकते है
बताया जा रहा है कि राज्य का नया मुख्यमंत्री भाजपा से हो सकता है। इस पद के लिए सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय और डॉ दिलीप जायसवाल के नाम सबसे आगे चल रहे हैं
Nitish Kumar :होली की खुमारी के बीच बिहार से एक बड़ी सियासी खबर निकलकर बाहर आ रही है। मुख्यमंत्री नितीश कुमार को राज्यसभा भेजकर उनकी जगह और किसी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी जा रही है। ख़बरों के मुताविक आज जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा चुनाव में नामांकन भर सकते हैं।
राज्यसभा चुनाव में आज नामांकन भरने का आखिरी दिन है। नीतीश कुमार खुद नामांकन भरेंगे या भरवाने जाएंगे, इस सवाल पर भाजपा और जदयू दोनों ही दलों के नेता खुलकर बोलने से बच रहे हैं। राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को होना है और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।
हालांकि मीडिया खबरों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नीतीश कुमार अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। बताया जा रहा है अगर नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में जाते हैं तो राज्य की कमान उनकी ही पसंद के किसी नेता को सौंपी जा सकती है।
बताया जा रहा है कि राज्य का नया मुख्यमंत्री भाजपा से हो सकता है। इस पद के लिए सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय और डॉ दिलीप जायसवाल के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। तीनों ही दिग्गजों का नाम बिहार भाजपा के दिग्गजों में शुमार है।
कई जदयू नेता नाराज
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने संबंधी खबरों से कई जदयू नेता खासे नाराज हैं। JDU नेता राजीव रंजन पटेल और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में नारे लगाए। उन्होंने कहा- हम लोग हर हाल में बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार को ही देखना चाहते हैं।
बदलेगा सत्ता का समीकरण
बहरहाल अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो बिहार में सत्ता का समीकरण पूरी तरह बदल जाएगा। राजग ने 2025 में बिहार चुनाव नीतीश कुमार के नाम पर ही लड़ा था। अब देखना यह देखना दिलचस्प होगा कि राज्य में सत्ता समीकरण में क्या बदलाव आता है और इसका राज्य की राजनीति पर क्या असर होगा?
कांग्रेस ने लिस्ट में इन दिग्गजों के नाम
कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। पार्टी ने तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी को टिकट दिया है। छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम और हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध उम्मीदवार होंगे। हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा और तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक को टिकट दिया गया है।









