फिर हुई राम मंदिर के सुरक्षा में चूक, परिसर में कश्मीरी व्यक्ति पढ़ने लगा नमाज!

सुरक्षा कर्मियों ने हिरासत में लिया

खबरें हटके

फिर हुई राम मंदिर के सुरक्षा में चूक, परिसर में कश्मीरी व्यक्ति पढ़ने लगा नमाज!

सुरक्षा कर्मियों ने हिरासत में लिया

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में शनिवार की सुबह श्रद्धालु बन कर तीन कश्मीरी घुसे। भगवान श्रीराम का दर्शन करने के बाद निकास द्वारा से बाहर होते ही सीता रसोई के पास एक व्यक्ति नमाज पढ़ने लगा। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें रोका तो वह धार्मिक नारे लगाने लगे। जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत दबोच लिया। पकड़े गए लोगों में एक युवक, एक 56 साल का अधेड़ व्यक्ति और 1 युवती शामिल है। इन लोगों ने खुद को कश्मीरी बताया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों संदिग्ध हरकतें कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार तीनों से राम जन्मभूमि पुलिस चौकी में पूछताछ की जा रही थी, लेकिन बाद में कहीं और ले जाकर पूछ-ताछ की जा रही है। ये लोग वो अयोध्या क्यों आए थे? कश्मीर में उनकी गतिविधियों, कॉल डिटेल, सोशल साइट्स पर उनकी सक्रियता की गहन पड़ताल से ही यह निश्चित होगा कि यह जज्बात में ऐसी हरकत किये हैं, या किसी आतंकी घटना के पूर्व की यह रेकी है। सभी ऐंगल पर भी जांच हो रही है।
अंतिम जानकारी तक राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया गया है। कश्मीर के रहने वाले व्यक्ति की पहचान अबू अहमद शेख निवासी शोपिया कश्मीर का बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने तीन कश्मीरियों एक युवती व दो पुरुषों को हिरासत में लिया है। सुबह के दर्शन के लिये यह लोग श्रद्धालु बन कर घुसे थे। सीता रसोई के पास अबू अहमद जब नमाज पढ़ने लगा तो श्रद्धालुओं की दृष्टि पड़ी। उन्होंने वहां तैनात सुरक्षा बल के जवानों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार राम मंदिर के एक्जिट गेट के बाहर ये युवक नमाज पढ़ रहा था। एक्जिट गेट के बाहर नमाज पढ़ने की सूचना के बाद वहां पर खलबली मच गई। पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पकड़े गए कश्मीरी मूल के व्यक्ति अबू अहमद शेख से पूछताछ की जारी है। जानकारी के मुताबिक उसके साथ दो और लोग थे। एक अन्य सूत्र के अनुसार मंदिर परिसर में तैनात वाचर ने इन संदिग्धों के बारे में सूचना दी थी। घटना की सूचना पर खुफिया एजेंसियां, स्थानीय पुलिस और सीनियर प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हैं। फिलहाल पुलिस प्रथम दृष्टया यही जानना चाहती है कि यहाँ घुसने के पीछे उसका क्या इरादा था। उसके इरादे की गहनता से जांच की जा रही है।बता दें कि अयोध्या राम मंदिर पर पहले भी हमला हो चुका है।आतंकी धमकियों की तो संख्या बहुत है।
Displaying

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archive By Months

Premium Content

Browse by Category

Welcome Back!

Login to your account below

Create New Account!

Fill the forms below to register

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.