
कन्नौज: अटल जी की जन्म शताब्दी पर सदर तहसील में लगी प्रदर्शनी
बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा अटल के जीवन पर आधारित एक प्रदर्शनी का आयोजन सदर तहसील में किया गया जिसमें अटल जी द्वारा कहे गए ध्येय वाक्य व उनके चित्रों को लगाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक व जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया व पार्टी पदाधिकारियो ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनके प्रेरणादायी जीवन व व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन कर अटल जी के विचारों एवं राष्ट्रसेवा के अद्भुत क्षणों को नमन किया। वही पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी एक नेता ही नहीं एक सोच भी थे अटल जी सभी के दिलों पर राज करते थे उन्होंने कहा कि अटल जी एक कुशल राजनीतिज्ञ भी थे लेकिन राजनीति और दल से बढ़कर उनके लिए देश था नेता विपक्ष रहते हुए भी जिनेवा सम्मेलन में भारत का पक्ष रखने व सरकार की ओर से गए थे और वहां उन्होंने बहुत ही कुशलता से देश का पक्ष रखा था। आज उनका जन्म दिवस हम लोग सुशासन दिवस के रूप में मना रहे है विकसित भारत की नींव रखने वाले अटल जी के सपने को साकार करने का काम मोदी जी कर रहे है। वही इस मौके पर जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा की अटल जी ने कहा था कि अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा ‘ कमल खिलेगा’, आज ज्यादातर राज्यों में भाजपा गठबंधन की सरकार 1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद पार्टी का पहला अधिवेशन दिसंबर 1980 में मुंबई में हुआ था। इस अधिवेशन में भाजपा के पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘भाजपा का अध्यक्ष पद कोई अलंकार की वस्तु नहीं है। ये पद नहीं दायित्व है। प्रतिष्ठा नहीं है परीक्षा है। ये सम्मान नहीं है चुनौती है। मुझे भरोसा है कि आपके सहयोग से देश की जनता के समर्थन से मैं इस जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभा सकूंगा।’
अपने भाषण के आखिर में उन्होंने कहा ‘भारत के पश्चिमी घाट को मंडित करने वाले महासागर के किनारे खड़े होकर मैं ये भविष्यवाणी करने का साहस करता हूं कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।’ सालो पहले की गई अटलजी की ये भविष्यवाणी आज सच हो रही है आज देश के प्रधानमंत्री अटल जी के सपने को साकार कर रहे है और भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है। वही इस मौके पर मौजूद पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पंडित अटल बिहारी वाजपेई अमर रहे के नारे भी लगा रहे थे।
इस मौके पर शैलेंद्र द्विवेदी, सौरभ कटियार,जीतू तिवारी, रामवीर कठेरिया , श्यामू राजपूत , शरद मिश्रा ,हरिवक्स सिंग , समुद्र श्रीवास्तव, गोपाल चतुर्वेदी, प्रभात बाजपेई, मिथलेश बाथम, मनी अवस्थी, अखिलेश पांडे, कुलदीप दोहरे, पुष्पेंद्र प्रजापति, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post Views: 35