अशोक कुमार को अर्थ एवं संख्याधिकारी पद की बड़ी जिम्मेदारी
अशोक कुमार के प्रमोशन से विभाग में उत्साह, सहकर्मियों ने दी बधाई
देहरादून। अर्थ एवं संख्या विभाग में कार्यरत अपर सांख्यिकी अधिकारी अशोक कुमार को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए अर्थ एवं संख्याधिकारी पद पर प्रोन्नत कर महत्वपूर्ण तैनाती प्रदान की है। जारी आदेश के अनुसारअशोक कुमार को वेतनमान लेवल-10 (₹56,100–1,77,500) में अस्थायी रूप से अर्थ एवं संख्याधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है।
सरकारी आदेश के मुताबिक उनकी नवीन तैनाती अर्थ एवं संख्या निदेशालय, देहरादून में की गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस पदोन्नति से विभागीय कार्य प्रणाली को और मजबूती मिलेगी तथा सांख्यिकीय कार्यों की गति में भी वृद्धि होगी।
पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद विभाग में खुशी का माहौल है, वहीं सहकर्मियों ने अशोक कुमार को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।










